लाइव न्यूज़ :

कानपुर में पिटबुल और रॉटवीलर नस्लों के कुत्ते पालने पर बैन, किसी ने पाला तो लगेगा 5 हजार का जुर्माना, निरस्त हुए कई पंजीकरण

By विनीत कुमार | Updated: September 27, 2022 10:53 IST

कानपुर नगर निगम ने पिटबुल और रॉटवीलर नस्ल के कुत्तों के पालने पर रोक लगा दी है। आशंका है कि शहर में पिटबुल और रॉटवीलर नस्ल के साढ़े तीन हजार कुत्ते हो सकते हैं।

Open in App

कानपुर: उत्तर प्रदेश में कानपुर नगर निगम ने शहर में विदेशी नस्ल के पिटबुल और रॉटवीलर कुत्ते पालने पर प्रतिबंध लगा दिया है। ताजा निर्देशों के अनुसार दोनों नस्लों में से किसी ने भी कोई कुत्ता पाला तो पकड़े जाने पर उस पर 5 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही कुत्ते को जब्त कर लिया जाएगा। कानपुर नगर निगम ने सोमवार को पिटबुल और रॉटवीलर से जुड़े कुछ पंजीकरण निरस्त भी किए। 

बताया जा रहा है कि शहर में पिटबुल और रॉटवीलर नस्ल के साढ़े तीन हजार कुत्ते हो सकते हैं। वहीं, करीब 10 हजार के करीब कुत्ते लोगों के घरों में पल रहे हैं। हालांकि ये अनुमान भर है। फिलहाल नगर निगम के पास शहर में पालतू कुत्तों की संख्या को लेकर कोई ठोस रिकॉर्ड मौजूद नहीं है। 

कुत्तों को पालने वालों को चेतावनी

कानपुर नगर निगम ने पिटबुल और रॉटवीलर जैसी नस्ल के कुत्ते पालने वालों के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि इसे 30 सितंबर तक शहर के बाहर किसी करीबी आदि को दे दिया जाए या फिर एनजीओ को दे दें। अगले महीने से जानकारी मिलने पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि गत गुरुवार को गंगा के घाट पर एक पिटबुल ने गाय पर अटैक कर दिया था। इसके अलावा निगम की ओर से शहर में एक लाख की संख्या पार कर चुके स्ट्रीट डॉग के बर्थ कंट्रोल को लेकर भी योजना चलाई जा रही है। इस बीच सभी पालतू कुत्तों का नगर निगम में रजिस्ट्रेशन भी किया जा रहा है।

नगर निगम ने जारी किए ये निर्देश भी

ताजा निर्देशों के अनुसार अब अगर बिना मानकों को पूरा किए किसी कुत्ते की ब्रीडिंग करायी जाती है या केवल सिर्फ पेट शॉप के माध्यम से इनको बेचने का काम किया जाता है, तो सख्स कार्रवाई होगी।  भविष्य में मानको को पूरा किये जाने और पेट्स शॉप में आवश्यक व्यवस्थाएं जरूरी होगी। इसमें पर्याप्त स्थान, चिकित्सा और प्रशिक्षण की व्यवस्था आदि शामिल है। इसके बाद ही नगर निगम से अनापत्ति प्रमाण पत्र दिया जायेगा।

नगर निगम से एनओसी मिलने पर ही शहर में कोई व्यक्ति डॉग ब्रीडिंग सहित पेट्स शॉप का संचालन कर सकेगा। बिना मानकों को पूरा किए और बगैर एनओसी चल रही दुकानों पर दस हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा।

टॅग्स :कानपुरउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण