लाइव न्यूज़ :

Kamrup Metropolitan: गुवाहाटी में तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस?, सभी स्कूल 24 से 27 सितंबर 2024 तक बंद रहेंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 23, 2024 22:15 IST

Kamrup Metropolitan: मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को असम की राजधानी गुवाहाटी में अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.9 डिग्री अधिक है।

Open in App
ठळक मुद्देन्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक या दो बार बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।गर्मी के संपर्क में आने के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए लिया गया है।

Kamrup Metropolitan:असम के कामरूप मेट्रोपोलिटन जिले के सभी विद्यालयों को भीषण गर्मी के कारण मंगलवार से चार दिनों के लिए बंद करने का आदेश दिया गया है। कामरूप मेट्रोपोलिटन जिले में मुख्य रूप से गुवाहाटी शहर शामिल है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को राज्य की राजधानी में अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.9 डिग्री अधिक है।

न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारी (डीईईओ) ने सोमवार को एक आधिकारिक आदेश में कहा कि कई विद्यालयों से अत्यधिक गर्मी और निर्जलीकरण के कारण छात्रों के बीमार होने और बेहोश होने की कई घटनाएं सामने आई हैं।

इसमें कहा गया है, ‘‘...यह निर्णय लिया गया है कि कामरूप मेट्रो जिले के अंतर्गत संचालित सभी सरकारी/निजी स्कूल अत्यधिक गर्मी और बढ़ते तापमान के कारण 24 से 27 सितंबर 2024 तक बंद रहेंगे।’’ डीईईओ ने कहा कि यह निर्णय छात्रों को अत्यधिक गर्मी के संपर्क में आने के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए लिया गया है।

आदेश जारी होने के कुछ ही घंटे बाद राजधानी शहर में भारी बारिश हुई। पिछले सप्ताह, कामरूप मेट्रोपॉलिटन, कछार, बारपेटा और कई अन्य जिलों में विद्यालयों के समय में बदलाव किया गया था क्योंकि जिले भीषण गर्मी की चपेट में थे। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने पूर्वानुमान जताया है कि गुवाहाटी में अगले दो से तीन दिनों के दौरान आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।

टॅग्स :असमSchool Education
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे