मुंबई कांग्रेस में नए अध्यक्ष के लिए छिड़ा घमासान, कामत गुट बना रहा दबाव, ये नेता हैं दावेदार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 27, 2020 02:47 PM2020-01-27T14:47:04+5:302020-01-27T14:47:04+5:30

लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद मिलिंद देवड़ा ने मुंबई अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद गायकवाड़ को अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया था।

Kamat group in Mumbai Congress lobbies for new city unit chief | मुंबई कांग्रेस में नए अध्यक्ष के लिए छिड़ा घमासान, कामत गुट बना रहा दबाव, ये नेता हैं दावेदार

File Photo

Highlightsकांग्रेस के दिवंगत नेता गुरुदास कामत के समर्थक स्थानीय नेताओं ने मुंबई इकाई के अध्यक्ष पद पर दावा करने का फैसला किया है। मौजूदा समय में पूर्व सांसद एकनाथ गायकवाड मुंबई कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष हैं।

कांग्रेस के दिवंगत नेता गुरुदास कामत के समर्थक स्थानीय नेताओं ने मुंबई इकाई के अध्यक्ष पद पर दावा करने का फैसला किया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। मौजूदा समय में पूर्व सांसद एकनाथ गायकवाड मुंबईकांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष हैं। सूत्रों ने बताया कि कामत के प्रति वफदार माने जाने वाले नेताओं ने अपनी रणनीति बनाने के लिए हाल में बैठक की थी।

उन्होंने बताया, ‘‘भाई जगताप और चरण सिंह सापरा मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष पद के दावेदार हैं। वहीं गायकवाड़ भी पूर्णकालिक अध्यक्ष हो सकते हैं, लेकिन कामत गुट अमरजीत सिंह मन्हास के नाम को आगे बढ़ा रहा है।’’ 

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद मिलिंद देवड़ा ने मुंबई अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद गायकवाड़ को अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया था। मुंबई कांग्रेस उपाध्यक्ष जाकिर अहमद ने बताया कि शहर इकाई के नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस महासचिव और महाराष्ट्र प्रभारी मल्लिकार्जुन खड़गे से इस हफ्ते की शुरुआत में मुलाकात की थी और मुंबई कांग्रेस को मजबूत करने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा की। 

वहीं एक स्थानीय कांग्रेस नेता ने कहा कि कामत का देहांत हो गया है और उनका परिवार राजनीति में नहीं है लेकिन उनके समर्थक जो कांग्रेस की छात्र और युवा इकाई से आए हैं उन्हें उनका हक दिया जाना चाहिए। 

कामत गुट के एक अन्य नेता ने कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बालासाहेब थोराट और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण एवं पृथ्वीराज चव्हाण से मुलाकात की है और जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल पार्टी नेतृत्व से मिलने दिल्ली जाएगा।

Web Title: Kamat group in Mumbai Congress lobbies for new city unit chief

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे