लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश-बिहार के लोगों को लेकर कमलनाथ के बयान पर BJP का पलटवार, कहा-कांग्रेस का दोहरा चरित्र

By भाषा | Updated: December 18, 2018 15:28 IST

भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा कि कमलनाथ का जन्म तो कानपुर में हुआ है, ऐसे में उन्हें इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए ।

Open in App

बिहार और उत्तरप्रदेश के लोगों के कारण मध्य प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ने संबंधी मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान पर तीखा प्रहार करते हुए भाजपा ने मंगलवार को कहा कि यह कांग्रेस के दोहरे चरित्र एवं विभाजनकारी चेहरे को दर्शाता है तथा बिहार एवं उत्तरप्रदेश के मेहनतकश लोग देश की समृद्धि में योगदान देते हैं ।

भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा कि कमलनाथ का जन्म तो कानपुर में हुआ है, ऐसे में उन्हें इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए ।

उन्होंने कहा कि बिहार, उत्तरप्रदेश के लोगों का उद्योग चलाने समेत अन्य क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान है । लेकिन कांग्रेस का यह दोहरा चरित्र रहा है.. वह कहती कुछ है, करती कुछ और है ।

विजयवर्गीय ने कहा कि इस तरह के समाज को बांटने वाले बयान देने की बजाय कमलनाथ को जनता के कल्याण पर ध्यान देना चाहिए ।

उत्तरप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडे ने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ का यह बयान कांग्रेस के दोहरे चरित्र एवं विभाजनकारी चेहरे को दर्शाता है। कांग्रेस टुकड़ों की राजनीति करती है जबकि भाजपा समग्रता की राजनीति करती है।

उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश और बिहार के लोगों के बारे में कमलनाथ का बयान इन राज्यों के कर्मठ लोगों के पुरूषार्थ को ठेस पहुंचाता है। उत्तरप्रदेश, बिहार के लोगों का राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान है ।

बिहार से भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूढी ने कहा कि बिहार, उत्तरप्रदेश के लोगों का राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है । यहां के लोगों विभिन्न राज्यों एवं देश के स्तर पर महत्वपूर्ण पदों पर योगदान दे रहे हैं । यहां के मेहनतकश लोगों के योगदान की सभी को सराहना करनी चाहिए ।

उन्होंने कहा कि बिहार, उत्तरप्रदेश देश से अलग नहीं है। इसी प्रकार से मध्यप्रदेश के लोगों का भी राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान है । इसी समग्र भाव से राष्ट्र प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता है, यह सभी को समझने की जरूरत है। उल्लेखनीय है कि खबरों के अनुसार, कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सोमवार को कहा था कि मध्यप्रदेश में ऐसे उद्योगों को छूट दी जायेगी जिनमें 70 प्रतिशत नौकरी मध्यप्रदेश के लोगों को दी जायेगी । उन्होंने कहा था कि बिहार, उत्तरप्रदेश जैसे राज्यों के लोगों के कारण मध्यप्रदेश में स्थानीय लोगों को नौकरी नहीं मिल पाती है ।

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों