लाइव न्यूज़ :

ब्रेकिंग न्यूज़: कांग्रेस के बागी विधायकों को मनाने बेंगलुरु पहुंचे कमलनाथ के मंत्री, पुलिस के साथ हाथापाई, गिरफ्तार

By गुणातीत ओझा | Updated: March 12, 2020 16:49 IST

बागी विधायकों को मनाने के लिए कमलनाथ के मंत्री जीतू पटवारी बेंगलुरु पहुंचे तो उनकी पुलिस के साथ हाथापाई हो गई। पुलिस के साथ मंत्री की हुई हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देबेंगलुरु में कमलनाथ के मंत्री जीतू पटवारी के साथ मारपीट, पुलिस ने किया गिरफ्तारकांग्रेस के बागी विधायकों को मनाने रिसॉर्ट पहुंचे थे जीतू पटवारी

मध्य प्रदेश में जारी सियासी संकट के बीच कांग्रेस के बागी विधायकों को मनाने बेंगलुरु पहुंचे कमलनाथ के मंत्री को गिरफ्तार कर लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री जीतू पटवारी को पुलिस के साथ मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ज्योतिरादित्य के समर्थन में कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले 19 विधायक बेंगलुरु के एक रिसॉर्ट में ठहरे हुए हैं। बागी विधायकों को मनाने के लिए कमलनाथ के मंत्री जीतू पटवारी वहां पहुंचे तो उनकी पुलिस के साथ हाथापाई हो गई। पुलिस के साथ मंत्री की हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मंत्री को गिरफ्तार करने की घटना सामने आने के बाद मध्यप्रदेश में प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस ने कहा कि हमारे दो मंत्री जीतू पटवारी और लाखन सिंह बेंगलुरु गए थे। उनके साथ मारपीट की गई, हमारे पास जानकारी है कि हमारे मंत्रियों को गिरफ्तार किया गया है। यदि पुलिस कार्रवाई नहीं करती है और हमारे मंत्रियों और विधायकों को रिहा नहीं करती है, तो हमें इसे अदालत में ले जाएंगे।

मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव मनीष शर्मा ने कहा कि बेंगलुरु में जीतू पटवारी जी से हुए धक्का-मुक्की के लिए हम कर्नाटक पुलिस एवं भाजपा को जिम्मेदार मानते हैं। जीतू पटवारी इंदौर एवं मध्य प्रदेश के बेटे हैं और मध्य प्रदेश के बेटे का अपमान सहन नहीं किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि बेंगलुरु में कर्नाटक सरकार द्वारा कांग्रेस के मंत्री जीतू पटवारी और लखन यादव को गिरफ्तार किया गया और उनके साथ गुंडागर्दी की गई।

टॅग्स :मध्य प्रदेशकमलनाथज्योतिरादित्य सिंधिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील