लाइव न्यूज़ :

कमलनाथ सरकार पर बरसे शिवराज सिंह चौहान, कहा-लोन माफ के नाम पर किसानों के साथ किया क्रूर मजाक

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 24, 2019 15:22 IST

शिवराज सिंह ने किसान लोन माफ होने को लेकर कहा है कि 'लोगों को 10 रुपये, 20 रुपये और 50 रुपये के कृषि लोन माफी दी गई है, जोकि एक क्रूर मजाक है।

Open in App

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सूबे की नई कमलनाथ सरकार पर हमला बोला है। साथ ही साथ प्रियंका गांधी को कांग्रेस का नया महासचिव बनाए जाने को लेकर निशाना साधा है और कहा है कि उन्हें राजनीति में लाने से कोई चमत्कार नहीं होने जा रहा है। 

शिवराज सिंह ने किसान लोन माफ होने को लेकर कहा है कि 'लोगों को 10 रुपये, 20 रुपये और 50 रुपये के कृषि लोन माफी दी गई है, जोकि एक क्रूर मजाक है। उन्होंने कहा कि बीते दिन मैंने कृषि लोन माफी के लाभार्थियों की एक सूची देखी है। उस सूची का आधा हिस्सा अंग्रेजी में है। किसान इसे कैसे समझ पाएंगे?

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के राज में मध्यप्रदेश में अराजकता की स्थिति है। बीजेपी और इसके सहयोगी संगठनों के कार्यकर्ताओं की हत्याएं थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं और सरकार के मंत्री बचकाने बयान दे रहे हैं।शिवराज ने कहा कि कॉंग्रेस सरकार भी राहुल गांधी की तरह कनफ्यूज लगती है। भावांतर योजना के लिए राशि तो मैं सरकार में रहते हुये रख आया था, लेकिन कांग्रेस सरकार कभी कहती है ये योजना बंद करेंगे, तो हमारे विरोध पर कहती है कि चालू रखेंगे, तो आखिर किसानों को पैसे देती क्यों नहीं?

वहीं, उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रियंका गांधी के कांग्रेस महासचिव बनाए जाने को लेकर कहा कि कांग्रेस का यह अपना मामला है। ज्योतिरादित्य प्रदेश के वरिष्ठ नेता हैं। कई मुद्दों पर हम लोगों ने चर्चा की है और हम लोग दुश्मन नहीं हैं। हमें प्रदेश के कई मुद्दों पर मिलकर काम करना चाहिए और मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। जबकि शिवराज ने प्रियंका को लेकर कहा कि वो उस परिवार से हैं, जिसने वर्षों तक देश पर शासन किया है, लेकिन उन्हें राजनीति में लाने से कोई चमत्कार होने वाला नहीं है। 

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कमलनाथप्रियंका गांधीज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी