लाइव न्यूज़ :

मीसाबंदियों के विरोध के बाद अब कमलनाथ सरकार ने बदला अपना फैसला, उठाने जा रही है ये कदम 

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 17, 2019 05:31 IST

आदेश में ये कहा गया है कि मीसाबंदियों को मिलने वाली सम्मान निधि के भुगतान के लिए मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन होगा. इसमें लोकतंत्र सेनानियों और उनके आश्रित भी शामिल रहेंगे, जिन्हें इसका फायदा मिल रहा है.

Open in App

मीसाबंदी पेंशन को बंद करने के मामले में मीसाबंदियों के विरोध के बाद अब कमलनाथ सरकार ने अपना फैसला बदलकर मीसाबंदियों का भौतिक सत्यापन कराने का फैसला लिया है. इसके लिए सरकार ने आदेश भी जारी कर दिए हैं. प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने मीसाबंदियों की पेंशन बंदकर करने के फैसले के बाद लगातार विरोध को देखते हुए अब मीसाबंदियों का भौतिक सत्यापन कराने का निर्णय लिया है. 

इस आशय के आदेश भी सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी कर दिए गए हैं. सामान्य प्रशासन विभाग के उपसचिव धरणेन्द्र कुमार जैन द्वारा जारी आदेश में प्रदेश के सभी कलेक्टर को आदेश दिए हैं कि मीसाबंदियों का भौतिक सत्यापन राजस्व निरीक्षक से कराया जाए और स्थानीय लोगों से भी तस्दीक की जाए. 

आदेश में ये कहा गया है कि मीसाबंदियों को मिलने वाली सम्मान निधि के भुगतान के लिए मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन होगा. इसमें लोकतंत्र सेनानियों और उनके आश्रित भी शामिल रहेंगे, जिन्हें इसका फायदा मिल रहा है. आदेश के अनुसार यह काम राजस्व निरीक्षक से नीचे का कोई कर्मचारी करेगा. वहीं सत्यापन के दौरान कर्मचारी स्थानीय लोगों से पूछताछ करेगा और पूरी जांच हो जाने के बाद ही मीसाबंदियों को सम्मान निधि जारी की जाएगी.

उल्लेखनीय है कि सरकार ने फिजूलखर्ची कहते हुए मीसाबंदियों की पेंशन बंद कर दी थी. इसका मीसाबंदियों ने विरोध किया था. मीसाबंदियों को हर महीने 25 हजार रुपए मिलते थे. इन पर शासन के 75 करोड़ रुपये प्रति माह खर्च होते थे. कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार ने अपने खास लोगों को उपकृत करने के लिए करोड़ों की फिजूलखर्ची की है. 

साल 2008 में शिवराज सरकार ने मीसा बंदियों को 3000 और 6000 पेंशन देने का प्रावधान किया. बाद में पेंशन राशि बढ़ाकर 10 हजार रुपए की गई. साल 2017 में मीसा बंदियों की पेंशन राशि बढ़ाकर 25 हजार रुपए की गई.

टॅग्स :मध्य प्रदेशकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे