लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश उपचुनाव में कमलनाथ ने कांग्रेस की हार स्वीकारी

By भाषा | Updated: November 10, 2020 21:56 IST

Open in App

भोपाल, 10 नवंबर मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश में विधानसभा की 28 सीटों पर हुए उपचुनाव में मंगलवार को अपनी हार स्वीकार कर ली।

कमलनाथ ने ट्वीट किया, ‘‘हम जनादेश को शिरोधार्य करते हैं। हमने जनता तक अपनी बात पहुंचाने का पूरा प्रयास किया। मैं उपचुनाव वाले क्षेत्रों के सभी मतदाताओं का भी आभार मानता हूँ। उम्मीद करता हूँ कि भाजपा की सरकार किसानों के हितों का ध्यान रखेगी, युवाओं को रोजगार देगी, महिलाओं का सम्मान व सुरक्षा कायम रखेगी।’’

उन्होंने आगे लिखा, ‘‘प्रदेश के नव निर्माण के हमारे काम को (शिवराज सिंह चौहान वाली भाजपा सरकार) आगे बढ़ायेगी, प्रदेश को विकास व प्रगति के पथ पर अग्रसर करेगी। हम जनादेश को स्वीकार करके विपक्ष का दायित्व निभाएंगे। प्रदेश हित और जनता के हित के लिए सदैव खड़े रहेंगे, संघर्षरत रहेंगे।’’

कमलनाथ ने कहा, ‘‘इन परिणामों की हम समीक्षा करेंगे।’’

भाजपा ने अब तक इन 28 सीटों में से 12 सीट पर विजय हासिल कर ली है, जबकि सात अन्य सीटों पर आगे चल रही है। मध्यप्रदेश में विधानसभा की 230 सदस्यीय सदन में बहुमत का जादुई आंकड़ा 116 है, जिससे भाजपा आगे निकल चुकी है और उसकी सीटें 107 से बढ़कर119 हो गई हैं।

वहीं, कांग्रेस अब तक पांच सीटों पर विजय हासिल कर चुकी है और चार अन्य सीटों पर आगे चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'