लाइव न्यूज़ :

चुनाव प्रचार के दौरान लोगों से संवाद पर जोर दे रहे हैं कमल हासन

By भाषा | Updated: March 20, 2021 17:51 IST

Open in App

कोयंबटूर, 20 मार्च अभिनेता से नेता बने मक्कल निधि मैयम प्रमुख कमल हासन चुनाव प्रचार के तहत लोगों से संवाद पर अधिक जोर दे रहे हैं। वह जब भी टहलने के लिए निकलते हैं तो लोगों से संवाद करते हैं।

हासन यहां के कोयंबटूर दक्षिण विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। हासन शनिवार सुबह में फूल बाजार और आर एस पुरम क्षेत्रों में टहलने निकले। इस दौरान लोगों ने उनके साथ सेल्फी ली और उनसे संवाद किया।

हासन ने अम्मन कुलम क्षेत्र का दौरा करने के बाद कहा कि लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए भी मशक्कत करनी पड़ती है। उन्होंने उनकी मुश्किलें दूर करने का संकल्प लिया।

हासन कॉफी पीने के लिए एक रेस्त्रां में गए और उनके प्रशंसकों ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान एक व्यक्ति ने हासन की 1992 में आयी तमिल फिल्म ‘देवर मगन’ से एक लोकप्रिय गाना गाया और गाने के बोल अभिनेता की राजनीतिक पारी के हिसाब से बदल दिये।

हासन ने मुस्कुरा कर लोगों का स्नेह स्वीकार किया। कई लोगों ने अभिनेता के नजदीक आने का प्रयास किया। इस दौरान एक व्यक्ति गलती से उनके पैर पर चढ़ गया जिससे उसमें सूजन आ गई।

एमएनएम ने कहा कि चूंकि, हासन ने हाल ही में अपने पैर की एक अनुवर्ती सर्जरी करायी थी, इसलिए डॉक्टरों ने उन्हें कुछ समय के लिए आराम करने की सलाह दी थी और तदनुसार उनके प्रचार कार्यक्रम में कुछ बदलाव किये जाएंगे।

एमएनएम ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इस बीच हासन का नामांकन पत्र चुनाव अधिकारियों द्वारा जांच के बाद स्वीकार कर लिया गया है।

हासन जब चुनाव प्रचार के लिए हेलीकॉप्टर से पास के तिरुपुर जिले गए तो बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उन्हें देखने के लिए हेलीपैड पर जमा हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है