लाइव न्यूज़ :

साधारण कार से राजस्थान के नए राज्यपाल सड़क पर निकले, बाइक पर बैठा बच्चा बोला- पापा देखो ये हैं नए राज्यपाल

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 9, 2019 14:29 IST

Governor of Rajasthan: कलराज मिश्र के लिए राजभवन अतिथि गृह में अशोक स्तम्भ लगी गाड़ी लगाई तो उन्होंने यह कहते हुए मना किया कि हमें लोगों की सुविधा का ध्यान रखना है इसलिए साधारण गाड़ा लगाओ।

Open in App
ठळक मुद्देकलराज मिश्र ने सोमवार (09 सितंबर) को राज्यभवन में नए राजस्थान के राज्यपाल के रूप में शपथ ली। उन्होंने अपने दिन की शुरुआत गुलाबी नगरी के सबसे प्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश जी मंदिर में दर्शन करके की।

कलराज मिश्र ने सोमवार (09 सितंबर) को राज्यभवन में नए राजस्थान के राज्यपाल के रूप में शपथ ली। इससे पहले उन्होंने अपने दिन की शुरुआत गुलाबी नगरी के सबसे प्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश जी मंदिर में दर्शन करके की। इस दौरान उनकी पत्नी सत्यवती मिश्रा भी साथ थीं। गणेश जी की पूजा करके दोनों लोगों ने प्रदेश की खुशहाली की कामना की। 

वहीं, इसके बाद एक दिलचस्प नजारा सामने आया, जहां बाइक पर बैठे एक बच्चे ने अपने नए राज्यपाल को पहचान लिया और पिता को कहा कि पापा यही हमारे नए राज्यपाल है। 

दरअसल, हुआ यूं कि रायपुर के राम बाग सर्किल पर लाल बत्ती पर साधारण गाड़ी में बैठे थे। कलराज मिश्र को देखकर बाइक पर पीछे बैठा एक बच्चा जोर से बोला की पापा देखो यह नए राज्यपाल इस गाड़ी में बैठे हैं। बच्चा और पिता ही नहीं चौराहे पर हरी बत्ती होने का इंतजार कर रहा हर व्यक्ति राज्यपाल मिश्र को साधारण गाड़ी में बैठे और उनकी गाड़ी को लाल बत्ती पर खड़ी देखकर आश्यर्चचकित था।

जिस समय सोमवार को कलराज मिश्र के लिए राजभवन अतिथि गृह में अशोक स्तम्भ लगी गाड़ी लगाई तो उन्होंने यह कहते हुए मना किया कि हमें लोगों की सुविधा का ध्यान रखना है इसलिए साधारण गाड़ा लगाओ। मिश्र ने पुलिस जाब्ता लगाने को भी मना किया और आम आदमी की तरह राजभवन से निकले। इस दौरान कोई ट्रफिक नहीं रोका गया। लाल बत्ती पर उनकी गाड़ी रुकी रही। 

इस दौरान मिश्र की गतिविधि देखकर राजभवन के अधिकारी, पुलिस बल और आम आदमी भौचक्के रह गए। बता दें कि राज्यपाल कलराज मिश्र रविवार को जयपुर पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर वायुयान से उतरते ही राज्यपाल मिश्र का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वागत किया था। 

वहीं, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंत्री मण्डल के सदस्यों का राज्यपाल से परिचय कराया। इस मौके पर राज्यपाल को आरएसी की बटालियन द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया था। 

टॅग्स :कलराज मिश्रराजस्थान सरकारराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील