लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में मंत्रिमंडल के गठन के बाद नया मिशन शुरू करेंगे: कैलाश विजयवर्गीय

By भाषा | Updated: July 28, 2019 20:37 IST

Open in App

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने रविवार को कहा कि कर्नाटक में मंत्रिमंडल के गठन के बाद पार्टी नया मिशन शुरू करेगी। विजयवर्गीय ने आज यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि कर्नाटक में मंत्रिमंडल गठन के बाद नया मिशन शुरू करेंगे।

कांग्रेस शासित मध्य प्रदेश में वर्तमान राजनीतिक स्थिति के प्रश्न पर विजयवर्गीय ने कहा, ‘‘हमारी कोई इच्छा सरकार गिराने की नहीं है, पर कांग्रेस के विधायकों में भी इस प्रकार की अनिश्चितता है।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विधायकों का अपने नेतृत्व पर अविश्वास है और उनकी गुटबाजी से वो खुद ही दुखी हैं और इसलिए उन्हें लगता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नेतृत्व बहुत अच्छा है।

विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों को गिराने की हमारी इच्छा नहीं है लेकिन कांग्रेस की सरकार अपने कर्मो से और उनके कारणों से गिर रही है। जयपुर में भाजपा मुख्यालय में विजयवर्गीय ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान पार्टी मुख्यालय पर प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम को भी सुना। 

टॅग्स :कैलाश विजयवर्गीयभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतऐसी भाषा बोलने के पहले सोच तो लेते नेताजी !

भारतइंदौर पेयजल कांड: उमा भारती ने खोल दी पोल, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव से इस्तीफा मांगा

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतछोटे कपड़े पहनने वाली महिलाएं अच्छी नहीं लगतीं, कैलाश विजयवर्गीय ने कहा-लड़की अच्छे-सुंदर कपड़े पहने, अच्छा श्रृंगार करे और खूब अच्छे गहने पहने, तो...

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं