लाइव न्यूज़ :

ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक विधायक ने दी चेतावनी, कहा- वह गुटबाजी करते तो कमलनाथ नहीं होते मुख्यमंत्री

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 31, 2019 06:10 IST

मध्यप्रदेश प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर शुक्रवार को दिनभर सिंधिया के समर्थन में प्रदेश के कई हिस्सों में उनके समर्थकों ने प्रदर्शन किया. उनके समर्थक सिंधिया को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की मांग करते रहे.

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर मचा घमासान थम नहीं रहा है.ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक खुलकर मैदान में आते जा रहे हैं. अंबाह से कांग्रेस के विधायक और सिंधिया समर्थक कमलेश जाटव ने खुलकर कहा कि अगर सिंधिया को प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनाया गया, तो दिल्ली में प्रदर्शन किया जाएगा.

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर मचा घमासान थम नहीं रहा है. ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक खुलकर मैदान में आते जा रहे हैं. अंबाह से कांग्रेस के विधायक और सिंधिया समर्थक कमलेश जाटव ने खुलकर कहा कि अगर सिंधिया को प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनाया गया, तो दिल्ली में प्रदर्शन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सिंधिया सदैव गुटबाजी से दूर रहे हैं, अगर गुटबाजी करते तो कमलनाथ नहीं, सिंधिया मुख्यमंत्री होते.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर शुक्रवार को दिनभर सिंधिया के समर्थन में प्रदेश के कई हिस्सों में उनके समर्थकों ने प्रदर्शन किया. उनके समर्थक सिंधिया को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की मांग करते रहे. इसी क्रम में अंबाह विधायक कमलेश जाटव ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर बड़ा बयान दिया है. 

जाटव ने कहा है कि सिंधिया को ही प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए. जाटव ने कहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया बहुत ही सुलझे हुए हैं. उनकी सोच पार्टी को विकास की राह में आगे ले जाना है. उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कहीं ना कहीं कांग्रेस में गुटबाजी चल रही है. कांग्रेस के सभी नेता गुटबाजी करते हैं, लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया कभी गुटबाजी नहीं करते. अगर वे गुटबाजी करते तो कलमनाथ की जगह सिंधिया मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री होते. 

जाटव ने कहा है कि अगर ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बनाया गया तो दिल्ली स्थित कांग्रेस भवन में प्रदर्शन किया जाएगा.

सिंधिया किसी भी तरह नाराज नहीं: कमलनाथ

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दिल्ली में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि आज उनकी पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से विभिन्न मुद्दों पर  बात हुई है. मध्यप्रदेश के संगठन पर भी बात हुई. उन्होंने कहा कि मैं केन्द्र में कई वर्षों तक मंत्री रहा हूं, अन्य प्रदेशों पर भी बात हुई.  प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कहा कि मैं तो लगा हूं, नया अध्यक्ष जल्द बनाया जाए, क्योंकि मेरे पास मुख्यमंत्री पद का भी दायित्व है. 

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा का चुनाव था, मुझे कहा गया था कि मुझे लोकसभा चुनाव  तक दायित्व संभालना है. उसके बाद लोकसभा चुनाव के बाद मैंने फिर से कहा था कि नया अध्यक्ष बनाना चाहिए. ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर कहा मैं नहीं सोचता कि वह किसी भी तरह नाराज है. वह पूरी तरह से साथ है.

टॅग्स :ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधियाकांग्रेसकमलनाथमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया