गुजरात की जनता ने जो इतिहास लिखा है उसके लिए भाजपा की एक कार्यकर्ता की ओर से धन्यवाद- विधानसभा चुनाव पर बड़ी जीत पर बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया

By मुकेश मिश्रा | Published: December 9, 2022 08:08 PM2022-12-09T20:08:33+5:302022-12-09T20:18:43+5:30

एमसीडी चुनाव पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि दिल्ली निगम चुनाव में भी भाजपा ने 105 वार्डो में जीत दर्ज की है। ऐसे में आने वाले समय में इन दोनों राज्यों में भाजपा का परचम लहराएगा। इस बीच कांग्रेस पार्टी को लेकर हुए सवाल में उन्होंने जवाब देते हुए कहा है की वह अपने अस्तित्व को खोज कर रही है।

Jyotiraditya Scindia said big victory assembly elections Thanks behalf of a BJP worker for history written by Gujarat people | गुजरात की जनता ने जो इतिहास लिखा है उसके लिए भाजपा की एक कार्यकर्ता की ओर से धन्यवाद- विधानसभा चुनाव पर बड़ी जीत पर बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया

फोटो सोर्स: ANI फाइल फोटो

Highlightsगुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा की भारी जीत पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बयान दिया है। उन्होंने इस जीत के लिए गुजरात की जनता को धन्यवाद कहा है। इस मौके पर उन्होंने हिमाचल चुनाव में भी भाजपा की हार पर बोला है।

भोपाल: गुजरात में आज तक किसी दल को इतनी सीटें कभी नहीं मिली जितने इस बार भाजपा को मिली है। इस प्रचंड बहुमत और भाजपा के प्रति विशवास जताने के लिए वहां की जनता को एक भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता के हैसियत से दिल से धन्यवाद प्रेषित करता हूं।

हिमाचल में कांग्रेस ने जरुर जीता दर्जा की है लेकिन वह जीत का अंतर एक प्रतिशत से भी कम है। दिल्ली और हिमाचल में भाजपा का परचम जरुर लहराएगा। यह बात केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया में इन्दौर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही है।  

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क्या कहा

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शहर में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेने शुक्रवार शाम को वहां पहुंचे थे। ऐसे में सिंधिया ने यहां कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित गुजरात और विकसित भारत की जो कल्पना है उसका ही परिणाम है कि गुजरात में भाजपा को 156 सीटों पर जीत मिली है। यह प्रचंड जीत बताती है की जो काम प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हो रहा ही उसपर जनता को भरोसा है।

हिमाचल में कांग्रेस की जीत पर क्या बोले है ज्योतिरादित्य सिंधिया

हिमाचल में भाजपा जरुर सरकार नहीं बना पायी लेकिन वह मतों के अंतर को पाट दिया है। अभी तक वहां जिसने भी सरकार बनायी उसके और विपक्षी पार्टी के बीच 6 से 7 फीसदी वोटो का अंतर रहता था लेकिन भाजपा को कांग्रेस से सिर्फ 0.9 फीसदी वोट कम मिले है।

इस पर बोलते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आगे कहा है कि दिल्ली निगम चुनाव में भी भाजपा ने 105 वार्डो में जीत दर्ज की है। आने वाले समय में इन दोनों राज्यों में भाजपा का परचम लहराएगा। कांग्रेस पार्टी को लेकर हुए सवाल में उन्होंने कहा की वह अपने अस्तित्व को खोज रही है।
 

Web Title: Jyotiraditya Scindia said big victory assembly elections Thanks behalf of a BJP worker for history written by Gujarat people

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे