लाइव न्यूज़ :

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से की मुलाकात, BJP का दावा- शाम तक 30 विधायक देंगे इस्तीफा

By स्वाति सिंह | Updated: March 10, 2020 17:39 IST

ज्योतिरादित्य  सिंधिया के इस्तीफे के बाद कांग्रेस के 6 मंत्रियों समेत 22 विधायकों ने भी इस्तीफा दे दिया। है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि सिंधिया आज शाम 6 बजे भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे इस्तीफ़ा देने के बाद आज ही ज्योतिरादित्य सिंधिया बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले। सिंधिया थोड़ी देर बाद बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

मध्य प्रदेश के राज परिवार से आने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपनी ही पार्टी यानी कांग्रेस को सबसे बड़ा झटका दिया है। इस्तीफ़ा देने के बाद आज ही वह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले। बताया जा रहा है कि सिंधिया थोड़ी देर बाद बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। वहीं, बीजेपी नेता का दावा है कि आज शाम तक इस्तीफ़ा देने वाले विधायको का आकड़ा 30 तक हो जाएगा।

भोपाल में बीजेपी नेता भूपेंद्र सिंह ने कहा, 'मैं बेंगलुरु से 19 विधायकों का इस्तीफा लेकर आया हूं, शाम तक यह संख्या 30 तक पहुंच सकती है, कई नेता बीजेपी में शामिल होना चाहते हैं।'

बता दें कि सिंधिया के इस्तीफे के बाद उनके खेमे के 22 कांग्रेस विधायकों ने भी इस्तीफे दे दिए हैं। जबकि बिसाहू लाल सिंह ने विधायक पद से इस्तीफा देने बाद तुरंत ही बीजेपी में शामिल हो गए।

इसी बीच बीएसपी के विधायक संजीव कुशवाहा और समाजवादी विधायक राजेश शुक्ला मंगलवार को शिवराज सिंह चौहान से मिलने उनके घर पहुंचे हैं। हालांकि, इस मुलाकात को शिवराज सिंह चौहान ने होली से जोड़कर बताया है। शिवराज सिंह ने कहा 'वो सिर्फ होली के अवसर पर मुलाकात करने आए थे।इसमें कोई रानजीति नहीं है।'

मध्य प्रदेश की समझें राजनीति गणित

इसके बाद प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस इन 10 विधायकों में से आठ विधायकों को वापस लाने में अब तक सफल हो चुकी है। हालांकि, लापता हुए 10 विधायकों में से अब केवल कांग्रेस के दो विधायक हरदीप सिंह डंग एवं रघुराज कंसाना ही बचे हैं, जो अब तक गायब हैं।

 मध्यप्रदेश विधानसभा में 230 सीटें हैं, जिनमें से वर्तमान में दो खाली हैं। इस प्रकार वर्तमान में प्रदेश में कुल 228 विधायक हैं, जिनमें से 114 कांग्रेस, 107 भाजपा, चार निर्दलीय, दो बहुजन समाज पार्टी एवं एक समाजवादी पार्टी का विधायक शामिल हैं। कमलनाथ के नेतृत्व वाली मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार को इन चारों निर्दलीय विधायकों के साथ-साथ बसपा और सपा का समर्थन है।

टॅग्स :ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधियाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसकमलनाथमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह