लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश राजनीतिः शिवराज सिंह चौहान ने कहा- स्वागत है 'महाराज', साथ है 'शिवराज'

By गुणातीत ओझा | Updated: March 11, 2020 16:00 IST

मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों जारी राजनीतिक उठापटक के बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार को भाजपा में शामिल हो गये। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पार्टी मुख्यालय में सिंधिया को पार्टी की सदस्यता दिलायी । सिंधिया भाजपा मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया हैज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया उनका स्वागत

मध्यप्रदेश में जारी सियासी उठापटक के बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में ज्योतिरादित्य ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद सियासी प्रतिक्रियाएं आना शुरू हो गई हैं। इस क्रम में मध्यप्रदेश के पू्र्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी सिंधिया का स्वागत किया है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, ''स्वागत है महाराज, साथ है शिवराज।'' 

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वो (ज्योतिरादित्य सिंधिया) ऐसी परंपरा से आते हैं जिसने राजनीति को जनता को सेवा का माध्यम माना है। 18 महीने पहले 2018 में बड़े उत्साह से उन्होंने मध्यप्रदेश में कांग्रेस के लिए काम किया था, लेकिन कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने मध्यप्रदेश को बर्बाद कर दिया।

ज्योतिरादित्य सिंधिया की बुआ यशोधरा सिंधिया ने कहा कि जो माधवराव सिंधिया के लोग थे वो सांस्कृतिक निष्ठा है राजनीतिक निष्ठा नहीं, वो टूटेगी नहीं। हम सब लोग साथ हैं। मैं आज बहुत खुश हूं।

भाजपा की सदस्य ग्रहण करने के बाद ज्योतिरादित्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बदल चुकी है और अब उसके जरिए जनसेवा संभव नहीं थी। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की भी तारीफ की और कहा कि उनके हाथ में देश का भविष्य पूरी तरह सुरक्षित है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार पर भी जमकर निशाना साधा और कहा कि वहां किसान, युवा त्रस्त हैं और भ्रष्टाचार पनप रहा है।

बता दें, ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद मध्य प्रदेश में राजनीतिक संकट गहरा गया है। कमलनाथ सरकार अल्पमत में दिखाई दे रही है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री आवास पर मंगलवार को कांग्रेस विधायकों की बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में केवल 88 विधायक पहुंचे थे और 26 विधायक अता-पता नहीं चला। इन 26 विधायकों में से 22 विधायकों ने पहले ही इस्तीफा दे दिया था।

टॅग्स :ज्योतिरादित्य सिंधियाशिवराज सिंह चौहानकांग्रेसमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल