लाइव न्यूज़ :

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने महिला कांग्रेस नेता को मंच से भगाया, अलका लांबा ने ट्वीट कर लताड़ा

By भारती द्विवेदी | Updated: August 1, 2018 11:33 IST

अलका ने अपने इस ट्वीट में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्य प्रदेश की कांग्रेस प्रवक्ता नूरी खान के ट्विटर हैंडल को टैग भी किया है।

Open in App

नई दिल्ली, 1 अगस्त:  कांग्रेस नेता नूरी खान को मंच से नीचे उतारने को लेकर आम आदमी पार्टी की विधायक अलका लांबाकांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया से काफी नाराज हैं। अलका लांबा ने ट्वीट के जरिए ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधा है। आप विधायक अलका लांबा ने ट्वीट करके लिखा है- 'ज्योतिरादित्य सिंधिया ऐसा पहली बार नही कर रहे हैं। पहले भी महिलाओं का अपमान कुछ यूं ही कर अपनी राजसी झाड़ चुके हैं। नूरी खान को मैं कांग्रेस के समय से जानती हूँ। बेहद ईमानदार, मेहनती कार्यकर्ता है वो,उसने अपने दम पर अपनी जगह बनाई है, दुख हुआ मीडिया के सामने यह अपमान देख कर।'

अलका ने अपने इस ट्वीट में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्य प्रदेश की कांग्रेस प्रवक्ता नूरी खान के ट्विटर हैंडल को टैग भी किया है। दरअसल, 28 जुलाई को उज्जैन में कांग्रेस की एक प्रेस कांफ्रेस होनी थी। इस प्रेस कांप्रेंस को लेकर कांग्रेस के कई नेता वहां मौजूद थे। जब कांफ्रेंस शुरू हुआ तो मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नूरी खान को भी मंच पर जाकर बैठ गई। उनके मंच पर जाने के बाद ही ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नूरी खान को मंच से नीचे जाकर बैठने का आदेश दिया था। नूरी मंच से नीचे उतरीं फिर जाकर बाकी की नेताओं के साथ बैठ गईं। 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :ज्योतिरादित्य सिंधियाकांग्रेसमध्य प्रदेशट्विटरआम आदमी पार्टीअलका लांबा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे