लाइव न्यूज़ :

ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने के बाद खड़ी हुई नई चुनौती, मध्यप्रदेश में बीजेपी से सीएम पद के 4 दावेदार!

By संतोष ठाकुर | Updated: March 12, 2020 09:31 IST

एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि आने वाले समय में क्या गारंटी है कि शिवराज सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह तोमर और कैलाश विजयवर्गीय की तरह ही ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल नहीं होंगे. केंद्रीय नेतृत्व को यहां पर सरकार परिवर्तन के साथ ही इन मुददों पर भी सोचना चाहिए.

Open in App
ठळक मुद्देज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में आने से जहां केंद्रीय भाजपा खुश है तो वहीं मध्यप्रदेश भाजपा में नई तरह की शंका और समस्या को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. स्थानीय और प्रदेश के नेता यह सवाल कर रहे हैं कि आखिर भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व आने वाले समय में यहां पर शक्ति संतुलन कैसे रखेगा.

ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में आने से जहां केंद्रीय भाजपा खुश है तो वहीं मध्यप्रदेश भाजपा में नई तरह की शंका और समस्या को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. स्थानीय और प्रदेश के नेता यह सवाल कर रहे हैं कि आखिर भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व आने वाले समय में यहां पर शक्ति संतुलन कैसे रखेगा. जब यहां पर अधिकार और वरीयता देने का समय आएगा तो भाजपा में आने वाले नए साथियों को सम्मान दिया जाएगा या फिर पुराने समर्पित कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन मिलेगा.एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि आने वाले समय में क्या गारंटी है कि शिवराज सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह तोमर और कैलाश विजयवर्गीय की तरह ही ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल नहीं होंगे. केंद्रीय नेतृत्व को यहां पर सरकार परिवर्तन के साथ ही इन मुददों पर भी सोचना चाहिए. जिससे भाजपा में आंतरिक विद्वेष की भावना नहीं बढ़ पाए.

प्रदेश भाजपा के इन सवालों पर पार्टी के एक महासचिव ने कहा कि जब कोई नया सदस्य परिवार में आता है तो इस तरह के सवाल उठते रहते हैं. लेकिन समय के साथ अधिकार और कार्य का बंटवारा हो जाता है. परिवार में यह समायोजन अपने आप हो जाता है. मध्यप्रदेश भाजपा के एक वरिष्ठ नेता, जो इस समय केंद्रीय राजनीति में हैं, ने लोकमत समाचार से बातचीत में कहा कि इस समय उत्सव काल है. ऐसे में इस तरह के सवाल बेनामी है.

हालांकि आने वाले समय में हमें यह देखना होगा कि किस तरह से नए और पुराने के बीच समभाव बना रहे. जो नए विधायक हमारे साथ आ रहे हैं, वह हमारे पुराने और समर्पित कार्यकर्ताओं को हराकर विधायक बने हैं. ऐसे में जब अगली बार विधानसभा चुनाव होंगे तो उम्मीदवार कौन होगा. वह नए आए साथी होंगे या फिर पुराने समर्पित कार्यकर्ता होगा. इसी तरह से अगर सिंधिया काम करने आए हैं तो उनकी लिए किसी पुराने साथी की राज्यसभा टिकट क्यों काटी जा रही है? वह जमीन पर काम करें.

इसी तरह की स्थिति विभिन्न नगर निगम, मंडी में राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर होने वाला है. मध्यप्रदेश में यह समस्या इसलिए बड़ी है क्योंकि यहां पर भाजपा घर—घर है. यहां पर भाजपा के साथ लोग दशकों से जुड़े हैं. क्या उनके साथ आने वाले समय में उपेक्षा नहीं होगी, यह कैसे तय होगा. 

टॅग्स :ज्योतिरादित्य सिंधियाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेशकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब