लाइव न्यूज़ :

सिंधिया के 11 सर्मथक विधायकों का हंगामा, बोले- नहीं बनाया प्रदेश अध्यक्ष तो कमलनाथ के पक्ष नहीं डालेंगे वोट

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 15, 2018 16:24 IST

सीएम पद ना मिलने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है, 'ना मेरे पिता को किसी पद या कुर्सी की लालसा रही कभी, ना ही मुझे ऐसी कोई भूख है।"

Open in App

विधान सभा चुनावों के बाद मध्यप्रदेश की तस्वीर एकदम साफ है। कमलनाथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए कोई भूमिका या पद सोचा है या नहीं, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया को सीएम नहीं बनाने पर उनके 11 समर्थक विधायकों ने विरोध किया है। 

उन्होंने विरोध प्रदशर्न करते हुए कहा है कि कहा है कि अगर ज्योतिरादित्य सिंधिया  को मध्यप्रदेश का अध्यक्ष नहीं बनाया गया तो वह कमलनाथ के पक्ष में वोट नहीं करेंगे। हालांकि इस पर अभी कांग्रेस की ओर कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है। 

सीएम पद ना मिलने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक साक्षात्कार किया। सीएम पद ना मिलने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है, 'ना मेरे पिता को किसी पद या कुर्सी की लालसा रही कभी, ना ही मुझे ऐसी कोई भूख है।"

कांग्रेस ने एमपी में कुल 114 सीटें जीती हैं। जबकि 230 विधानसभा सीटों वाले मध्यप्रदेश में सरकार बनाने के लिए 116 सीटों की जरूरत लगेगी।

राज्य में 15 साल बाद कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है जिसके चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। प्रदेशभर के कार्यकर्ता कल से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर बड़ी तादाद में मौजूद हैं। वे मिठाइयां बांटकर खुशी व्यक्त कर रहे हैं और ढोल-नगाड़ों पर नाच रहे हैं। लेकिन इसी बीच कांग्रेस का आधा खेमा सिंधिया को सीएम ना बनाने की वजह से नाराज भी हैं। 

टॅग्स :ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधियामध्य प्रदेशकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा