जस्टिस उदय उमेश ललित होंगे देश के 49वें सीजेआई, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लगाई मुहर, 27 अगस्त को पदभार ग्रहण करेंगे 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 10, 2022 06:12 PM2022-08-10T18:12:42+5:302022-08-10T18:14:00+5:30

निवर्तमान सीजेआई एनवी रमण ने न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित को अपना उत्तराधिकारी नियुक्त किये जाने पर बधाई दी

Justice Uday Umesh Lalit appointed 49th Chief Justice of India Ministry of Law and Justice | जस्टिस उदय उमेश ललित होंगे देश के 49वें सीजेआई, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लगाई मुहर, 27 अगस्त को पदभार ग्रहण करेंगे 

आठ नवम्बर को 65 वर्ष की उम्र में सेवानिवृत्त होंगे। 

Highlightsराष्ट्रपति ने उनके नियुक्ति आदेश पर हस्ताक्षर किए।न्यायमूर्ति ललित 27 अगस्त को सीजेआई का पदभार ग्रहण करेंगे।न्यायमूर्ति ललित का कार्यकाल तीन माह से कम का होगा।

नई दिल्लीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित को बुधवार को भारत का 49वां प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) नियुक्त किया। राष्ट्रपति ने उनके नियुक्ति आदेश पर हस्ताक्षर किए। न्यायमूर्ति ललित 27 अगस्त को सीजेआई का पदभार ग्रहण करेंगे। निवर्तमान सीजेआई एनवी रमण ने न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित को अपना उत्तराधिकारी नियुक्त किये जाने पर बधाई दी।

निवर्तमान प्रधान न्यायाधीश रमण एक दिन पहले (26 अगस्त को) सेवानिवृत्त होंगे। कानून मंत्रालय की ओर से जारी एक अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘संविधान के अनुच्छेद 124 के उपबंध-दो के प्रावधानों के तहत प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए राष्ट्रपति उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश उदय उमेश ललित को भारत का प्रधान न्यायाधीश नियुक्त करती हैं। उनकी नियुक्ति 27 अगस्त, 2022 से प्रभावी होगी।’’ न्यायमूर्ति ललित का कार्यकाल तीन माह से कम का होगा। वह आठ नवम्बर को 65 वर्ष की उम्र में सेवानिवृत्त होंगे। 

Web Title: Justice Uday Umesh Lalit appointed 49th Chief Justice of India Ministry of Law and Justice

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे