लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम की सदस्य बनीं न्यायाधीश आर भानुमति, रुमा पाल के बाद दूसरी महिला

By भाषा | Updated: November 18, 2019 20:32 IST

भारत के नये प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे के अलावा न्यायाधीश एन वी रमन, न्यायाधीश अरुण मिश्रा, न्यायाधीश आर एफ नरीमन और न्यायाधीश भानुमति कॉलेजियम का हिस्सा होंगे। न्यायाधीश भानुमति 1988 में तमिलनाडु में जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनी थीं।

Open in App
ठळक मुद्देन्यायाधीश भानुमति उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों के वरिष्ठता क्रम में पांचवें नंबर पर आ गयी हैं।न्यायाधीश पाल 2006 में सेवानिवृत्त होने से पहले कॉलेजियम का सदस्य बनने वाली अभी तक की आखिरी महिला थीं।

भारत के प्रधान न्यायाधीश पद से न्यायाधीश रंजन गोगोई के सेवानिवृत्त होने के बाद उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम में नये सदस्य के तौर पर न्यायाधीश आर भानुमति शामिल होंगी।

कॉलेजियम में उच्चतम न्यायालय के पांच सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश होते हैं। न्यायाधीश भानुमति पिछले 13 वर्षों में न्यायाधीश रुमा पाल के बाद कॉलेजियम का हिस्सा बनने वाली दूसरी महिला होंगी। न्यायाधीश पाल 2006 में सेवानिवृत्त होने से पहले कॉलेजियम का सदस्य बनने वाली अभी तक की आखिरी महिला थीं।

उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम में शीर्ष न्यायालय में न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए चयन करने और नामों की सिफारिश करने के लिए सदस्य के तौर पर पांच सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश होते हैं। उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए लोगों के नामों की सिफारिश करने वाले कॉलेजियम में उसके सदस्यों के तौर पर उच्चतम न्यायालय के तीन सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश होते हैं। सीजेआई के तौर पर 17 नवंबर को न्यायाधीश गोगोई की सेवानिवृत्ति के साथ ही न्यायाधीश भानुमति उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों के वरिष्ठता क्रम में पांचवें नंबर पर आ गयी हैं और इससे वह स्वत: ही कॉलेजियम का हिस्सा बन जाएंगी।

भारत के नये प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे के अलावा न्यायाधीश एन वी रमन, न्यायाधीश अरुण मिश्रा, न्यायाधीश आर एफ नरीमन और न्यायाधीश भानुमति कॉलेजियम का हिस्सा होंगे। न्यायाधीश भानुमति 1988 में तमिलनाडु में जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनी थीं। उनकी तीन अप्रैल 2003 को मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के तौर पर पदोन्नति की गयी और बाद में वह 16 नवंबर 2013 को झारखंड उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश बनीं। न्यायाधीश भानुमति 13 अगस्त 2014 को उच्चतम न्यायालय की न्यायाधीश बनीं और वह 19 जुलाई 2020 को सेवानिवृत्त होंगी। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टजस्टिस रंजन गोगोईशरद अरविंद बोबडेदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम