लाइव न्यूज़ :

25 नवंबर तक नहीं मिला इंसाफ तो केस वापस लेकर पूरे परिवार समेत देश छोड़ दूंगा- सिद्धू मूसेवाला के पिता ने दी चेतावनी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 31, 2022 07:38 IST

अपने बेटे सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जांच पर बोलते हुए उनके पिता ने कहा, ‘‘मैं मीडिया के माध्यम से सरकार को बताना चाहता हूं कि अगर आप मेरे बेटे को कुख्यात गिरोह का हिस्सा बनाते हैं, तो मैं आपका काम Moosewala' आसान कर दूंगा और 25 नवंबर को प्राथमिकी वापस ले लूंगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देसिद्धू मूसेवाला के पिता ने पंजाब सरकार को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर उन्हें 25 नवंबर तक इंसाफ नहीं मिला तो वे केस वापस ले लेंगे। सरकार को उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि इसके साथ वे देश भी छोड़ देंगे।

चंडीगढ़: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता ने रविवार को अपने बेटे का नाम कुख्यात अपराधियों से जोड़े जाने पर हत्या के मामले में प्राथमिकी वापस लेने और देश छोड़ने की चेतावनी दी है। 

गिरोह की प्रतिद्वंद्विता के कारण हत्या हुई है- नहीं मान रहे है सिद्धू मूसेवाला के पिता

मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने 25 नवंबर तक उनकी बात सुने जाने की समयसीमा तय करते हुए दावा किया कि उनके बेटे की एक सुनियोजित साजिश के तहत हत्या कर दी गई। भावुक हुए बलकौर सिंह ने कहा कि वह इस आरोप को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है कि उनके बेटे को गिरोह की प्रतिद्वंद्विता के चलते मार दिया गया था। 

आपको बता दें कि पंजाब के मनसा जिले में 29 मई को सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सिंह ने कहा कि परिवार मामले की जांच में प्रशासन के साथ पूरी तरह सहयोग कर रहा है, लेकिन इसे शायद उनकी ‘‘कमजोरी’’ माना जा रहा है। 

 ‘‘मैं देश छोड़ दूंगा’’- बोले गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता 

मनसा जिले के मूसा गांव में एक जनसभा में सिंह ने कहा, ‘‘मैं मीडिया के माध्यम से सरकार को बताना चाहता हूं कि अगर आप मेरे बेटे को कुख्यात गिरोह का हिस्सा बनाते हैं, तो मैं आपका काम Moosewala'आसान कर दूंगा और 25 नवंबर को प्राथमिकी वापस ले लूंगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं देश छोड़ दूंगा, भले ही मुझे बांग्लादेश में बसना पड़े।’’ 

गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोप में गैंगस्टर दीपक टीनू की भी हुई गिरफ्तारी

इससे पहले दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी गैंगस्टर दीपक टीनू को राजस्थान के अलवर से गिरफ्तार किया था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी थी। आपको बता दें कि टीनू एक अक्टूबर को पंजाब पुलिस की हिरासत से फरार हो गया था। 

क्या कहा पुलिस के विशेष आयुक्त ने 

पुलिस के विशेष आयुक्त (विशेष शाखा) एच जी एस धालीवाल ने बताया, “टीनू पंजाब के मनसा से फरार होने के बाद अपने ठिकाने बदलता रहा। दिल्ली पुलिस ने देश के विभिन्न स्थानों पर व्यापक अभियान चलाया और आखिरकार उसे पकड़ लिया।” 

धालीवाल ने कहा, ‘‘टीनू के पास से पांच ग्रेनेड और दो स्वचालित पिस्तौल बरामद की गई हैं। उसे राष्ट्रीय राजधानी लाया जा रहा है और उसकी पुलिस हिरासत की मांग की जाएगी।’’ 

टीनू मनसा पुलिस की अपराध जांच एजेंसी (सीआईए) इकाई की हिरासत से उस समय फरार हो गया था, जब उसे एक अन्य मामले में तरन तारन जिले में गोइंदवाल साहिब जेल से वारंट पर लाया गया था। 

टॅग्स :सिद्धू मूसेवालापंजाबPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप