लाइव न्यूज़ :

जैसे एक जमाने में इंदिरा जी ने अति कर दी थी वैसे ही अब मोदी जी ने अति कर दी है - अरविंद केजरीवाल

By शिवेंद्र राय | Updated: March 1, 2023 19:08 IST

अरविंद केजरीवाल ने कहा, "आज अगर सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया भाजपा ज्वाइन कर लें तो वह कल ही छूट जाएंगे। सारे मुकदमें भी वापस हो जाएंगे। इनका मकसद आम आदमी पार्टी को रोकना है। लेकिन हमें रोकना नामुमकिन है।"

Open in App
ठळक मुद्देमनीष सिसोदिया 4 मार्च तक सीबीआई की कस्टडी में हैंकेजरीवाल ने कहा- सिसोदिया ने अच्छा काम किया इसलिए मोदी जी ने जेल भेजाकेजरीवाल ने कहा- ये सबकुछ भाजपा द्वारा दिल्ली के काम रोकने के लिए किया जा रहा है

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया  की दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तारी के बाद अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि ये सबकुछ भाजपा द्वारा दिल्ली के काम रोकने के लिए किया जा रहा है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं दिल्ली वालों को भरोसा दिलाना चाहता हूँ कि दिल्ली के काम बिल्कुल नहीं रुकेंगे।

सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया के बारे में केजरीवाल ने कहा,  "सत्येंद्र जैन ने स्वास्थ्य और मनीष सिसोदिया ने शिक्षा के क्षेत्र में जो कार्य किया उसकी दुनिया कायल है। इन दोनों पर पूरे देश को गर्व है। प्रधानमंत्री ने केवल दिल्ली की जनता का काम रोकने के लिए इन दोनो को जेल में डाल दिया। शराब नीति तो बस एक बहाना है। इनका मकसद सरकार का काम रोकना है। मनीष सिसोदिया ने अच्छा काम किया इसलिए मोदी जी ने जेल भेजा।"

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, "आज अगर सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया भाजपा ज्वाइन कर लें तो वह कल ही छूट जाएंगे। सारे मुकदमें भी वापस हो जाएंगे। इनका मकसद आम आदमी पार्टी को रोकना है। लेकिन हमें रोकना नामुमकिन है। अगर एक आम आदमी की भाषा में कहा जाए तो मनीष सिसोदिया पर शराब वालों से पैसे खाने का आरोप है, लेकिन जांच एजेंसियों को उनके घर, बैंक, लॉकर, उनके रिश्तेदारों के घर कहीं से कुछ नहीं मिला। जब कुछ था ही नहीं तो मिलेगा कहां से।"

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जैसे एक जमाने में इंदिरा जी ने अति कर दी थी वैसे ही अब मोदी जी ने अति कर दी है। जब अति हो जाती है तब प्रकृति अपना काम करती है। केजरीवाल ने कहा कि आने वाले दिनों में आप का हर नेता लोगों के घरों में जाकर भाजपा की असलियत बताएगा।

बता दें कि दिल्ली के आबकारी घोटाले में आरोपी मनीष सिसोदिया 4 मार्च तक सीबीआई की कस्टडी में हैं। मनीष सिसौदिया को सीबीआई ने 8 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। दिल्ली की एक अदालत से उन्हें 4 मार्च तक रिमांड पर भेज दिया गया था। मनीष सिसोदिया ने अब अपने मंत्री पद से भी इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सिसोदिया के विभाग अन्य मंत्रियों में बांट दिए हैं। इसके अलावा आतिशी और सौरभ भारद्वाज को मंत्री बनाने का फैसला किया गया है।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालमनीष सिसोदियासत्येंद्र जैननरेंद्र मोदीआम आदमी पार्टीसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम