लाइव न्यूज़ :

महज इसलिए कि चिकित्सक विदेश गया था मेडिकल लापरवाही नहीं कही जा सकती :न्यायालय

By भाषा | Updated: November 30, 2021 22:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 नवंबर उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि एक चिकित्सक को अपने क्षेत्र में नयी जानकारियों से खुद को अद्यतन करना होता है, जिसके लिए उसे देश-विदेश में सम्मेलनों में शामिल होने की जरूरत होती है तथा महज इसलिए कि वह विदेश गया था, इसे मेडिकल लापरवाही नहीं कहा जा सकता।

न्यायमूर्ति हेमंग गुप्ता और न्यायूर्ति वी. रामसुब्रमण्यन की पीठ ने राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के एक आदेश को निरस्त करते हुए कहा, जिसने बॉम्बे हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर और एक चिकित्सक को 14.18 लाख रुपये ब्याज के साथ मृतक के कानूनी वारिस को अदा करने का निर्देश दिया था।

शीर्ष न्यायालय ने कहा कि प्रत्येक मरीज की मौत को मेडिकल लापरवाही नहीं माना जा सकता है।

पीठ ने कहा, ‘‘चिकित्सक के विदेश यात्रा पर होने की इस तरह की दलील के संदर्भ में यह सर्वविदित है कि चिकित्सा पेशे से जुड़े व्यक्ति को क्षेत्र में नवीनतम घटनाक्रमों से खुद को अद्यतन करना होता है जिसके लिए उसे देश-विदेश में सम्मेलनों में शामिल होने की जरूरत पड़ सकती है। महज इसलिए कि वह विदेश गया था, यह मेडिकल लापरवाही नहीं कही जा सकती क्योंकि मरीज जिस अस्पताल में भर्ती था वहां विभिन्न विधाओं के विशेषज्ञ हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग