लाइव न्यूज़ :

केंद्र सरकार ने किया जस्टिस जोसेफ का वरिष्ठताक्रम घटाने का फैसला, न्यायाधीशों में नाराजगी

By भाषा | Updated: August 6, 2018 02:47 IST

न्यायाधीशों ने न्यायमूर्ति जोसेफ का वरिष्ठताक्रम घटाने के केन्द्र के फैसले पर नाखुशी जताई

Open in App

नई दिल्ली, 6 अगस्तः उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम सहित कई न्यायाधीश न्यायमूर्ति के एम जोसेफ का वरिष्ठता क्रम घटाने के केन्द्र के फैसले पर नाखुश हैं। न्यायमूर्ति जोसेफ तथा दो अन्य न्यायाधीशों को शीर्ष अदालत के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नति की अधिसूचना जारी हुई है।

शीर्ष अदालत के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि कॉलेजियम के कुछ सदस्यों सहित अन्य न्यायाधीश प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा से कल मिलकर अधिसूचना में न्यायमूर्ति जोसेफ का नाम क्रम में तीसरे स्थान पर रखने के केन्द्र के फैसले पर असंतोष जाहिर करेंगे। सूत्रों ने बताया कि सीजेआई से उच्चतम न्यायालय के शपथ ग्रहण समारोह से पहले उचित कदम उठाने की मांग की जाएगी। यह समारोह मंगलवार को होने की संभावना है।

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के कुछ सदस्यों ने कहा कि वे इस मुद्दे पर एक ज्ञापन सौपेंगे। न्यायमूर्ति जोसेफ की शीर्ष अदालत में पदोन्नति को लेकर सीजेआई नीत कालेजियम और केन्द्र के बीच टकराव रह चुका है।

उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति जोसेफ ने उस पीठ का नेतृत्व किया था जिसने 2016 में राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने के फैसले को निरस्त कर दिया था। उत्तराखंड में उस समय कांग्रेस की सरकार थी।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टजस्टिस केएम जोसेफ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारतकानून की भावना का भी ध्यान रखना जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम