लाइव न्यूज़ :

अदालत परिसर से जज लापता, गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज

By भाषा | Updated: September 24, 2019 06:25 IST

शिकायत के अनुसार लापता न्यायाधीश आर.पी. सिंह की करीब दो माह से तबीयत ठीक नहीं है। 23 सितंबर की सुबह करीब 11 बजे न्यायालय परिसर सतना से उनका कोई पता नहीं चल रहा है। अर्चना ने बताया कि उनका हुलिया कद पांच फुट छह इंच, रंग गोरा, चेहरा गोल, नाक के बायें तरफ मशा है और वह सफेद शर्ट, काला कोट, कत्थे रंग की पैंट, काला जूता तथा ग्रे रंग का मोजा पहने हैं।

Open in App

सतना में अदालत परिसर से सोमवार को 35 वर्षीय एक न्यायाधीश लापता हो गये। इस संबध में उनकी पत्नी ने यहां सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और वह तलाश में जुट गई है। सिविल लाइन थाने की इंस्पेक्टर अर्चना द्विवेदी ने बताया कि कृष्णा सिंह (34) ने सतना न्यायालय में पदस्थ अपने न्यायाधीश पति आर.पी. सिंह (35) के सोमवार को सतना के न्यायालय परिसर से लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।उन्होंने कहा कि उनकी शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश में जुट गई है। अर्चना ने बताया कि वह सतना न्यायालय में अष्टम व्यवहार न्यायाधीश के पद पर पदस्थ हैं और सतना के सिविल लाइन थाना इलाके में शासकीय आवास में रहते हैं।उन्होंने कहा कि शिकायत के अनुसार लापता न्यायाधीश आर.पी. सिंह की करीब दो माह से तबीयत ठीक नहीं है। 23 सितंबर की सुबह करीब 11 बजे न्यायालय परिसर सतना से उनका कोई पता नहीं चल रहा है। अर्चना ने बताया कि उनका हुलिया कद पांच फुट छह इंच, रंग गोरा, चेहरा गोल, नाक के बायें तरफ मशा है और वह सफेद शर्ट, काला कोट, कत्थे रंग की पैंट, काला जूता तथा ग्रे रंग का मोजा पहने हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने सूचना जारी कर कहा है कि जिस व्यक्ति को उनकी जानकारी मिले, वह पुलिस को सूचित करें।

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया