लाइव न्यूज़ :

जेपी नड्डा 20 को चुने जाएंगे भाजपा अध्यक्ष, चुनाव के लिए कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा, निर्विरोध चुना जाना तय

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 18, 2020 08:09 IST

चुनावी प्रक्रिया के तहत 20 जनवरी को सुबह 10 से 12:30 तक नामांकन के लिए निर्धारित किया गया है. डेढ़ बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी.

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव अधिकारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह द्वारा जारी चुनाव कार्यक्रम में कहा गया है कि यदि आवश्यकता पड़ी तो 21 जनवरी को सुबह 10 से दो बजे के दौरान मतदान कराया जाएगा.पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का कार्यकाल पिछले वर्ष जनवरी में पूरा हो गया था, लेकिन लोकसभा चुनाव को देखते हुए चुनाव को टाल दिया गया था.जून, 2019 में जे.पी. नड्डा को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था.

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की 20 जनवरी को अध्यक्ष पद पर विधिवत ताजपोशी हो जाएगी. नड्डा सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करेंगे. उनके खिलाफ कोई दावेदार नहीं है, लिहाजा उनका निर्विरोध चुना जाना तय है. सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, सभी भाजपाशासित राज्यों के मुख्यमंत्री और राज्यों के प्रदेशाध्यक्ष नड्डा के नामांकन में प्रस्तावक होंगे.

नामांकन के लिए निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद नड्डा के नाम की घोषणा की जाएगी. चुनावी प्रक्रिया के तहत 20 जनवरी को सुबह 10 से 12:30 तक नामांकन के लिए निर्धारित किया गया है. डेढ़ बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी.

चुनाव अधिकारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह द्वारा जारी चुनाव कार्यक्रम में कहा गया है कि यदि आवश्यकता पड़ी तो 21 जनवरी को सुबह 10 से दो बजे के दौरान मतदान कराया जाएगा. पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से किया जाता रहा है और इसके लिए पूरी चुनावी प्रक्रि या का पालन किया जाता है. चुनाव के लिए सभी प्रदेशाध्यक्षों, संगठन महामंत्रियों और राज्यों में कोर ग्रुप के सदस्यों को 20 जनवरी को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचने के लिए कहा गया है.

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का कार्यकाल पिछले वर्ष जनवरी में पूरा हो गया था, लेकिन लोकसभा चुनाव को देखते हुए चुनाव को टाल दिया गया था. शाह के बतौर गृह मंत्री केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद जून, 2019 में जे.पी. नड्डा को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था.

टॅग्स :जेपी नड्डाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)लोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Assembly Elections 2026: 18 विधायक बेटिकट?, भाजपा सूची से गायब नंदिता गोरलोसा, सिद्धार्थ भट्टाचार्य और नुमल मोमिन, सूची देखिए

भारत5 राज्य में चुनाव और 12 मार्च को बीजेपी की बैठक?, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल, टिकट पर मंथन?

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

भारतनितिन नबीन के परिवार से मिले पीएम मोदी, मिठाई खिलाई और बच्चों के साथ मस्ती, वीडियो

भारतराजनीति सत्ता नहीं, साधना, भोग नहीं, त्याग, ऐशो-आराम नहीं, तपस्या और कोई पदभार नहीं, उत्तरदायित्व?, नितिन नबीन बोले-आप सभी को प्रणाम करता हूं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों