लाइव न्यूज़ :

जेपी नड्डा ने तृणमूल कांग्रेस को बताया 'बुआ-भतीजे' की पार्टी, बोले- "तृणमूल सिद्धांतविहीन सिंडिकेट है, दल नहीं"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 8, 2022 19:31 IST

भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी पर निशाने साधते हुए कहा कि तृणमूल तो बंगाल के लोगों की पार्टी है ही नहीं वो तो एक सिडिंकेट है, जो बंगालियों से राजनीतिक फरेब कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देजेपी नड्डा ने कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उसे 'बुआ-भतीजे' की पार्टी बतायाजेपी नड्डा ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस तो बंगाल के लोगों की पार्टी है ही नहीं वो तो एक सिडिंकेट हैमता बनर्जी जिस पार्टी का नेतृत्व कर रही हैं, उसका न कोई सिद्धांत है और न ही आचरण

कोलकाता: भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख जगत प्रकाश नड्डा ने कोलकाता में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस पर जमकर व्यंग्य बाण चलाये। केंद्र में सत्ता का अगुवाई करने वाले भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को तृणमूल पर हमला बोलते हुए उसे 'बुआ-भतीजे' की पार्टी बताया।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी को निशाने लेते हुए नड्डा ने कहा कि तृणमूल तो बंगाल के लोगों की पार्टी है ही नहीं वो तो एक सिडिंकेट है, जो बंगालियों से राजनीतिक फरेब कर रही है।

तृणमूल पर गरजते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि ममता बनर्जी जिस पार्टी का नेतृत्व कर रही हैं, उसका न कोई सिद्धांत है और न ही आचरण। वो अराजक सिंडीकेट का हिस्सा है, जैसे कई राज्यों में क्षेत्रीय स्तर पर कई पार्टियां कर रही हैं। ये पार्टियां राज्य के विकास में बाधा पैदा करती हैं और लोगों को वोटबैंक की तरह इस्तेमाल करती हैं।

बंगाल की दो दिनों की यात्रा पर कोलकाता पहुंचे जेपी नड्डा ने केवल तृणमूल ही नहीं बल्कि कांग्रेस को घेरने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी।

नड्डा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी पर हमला करते हुए कहा कि इस देश की सबसे पुरानी पार्टी भी एक भाई और एक बहन का निजी संगठन बनकर रह गई है।

नड्डा ने कहा कि बंगाल में आने वाला भविष्य भाजपा का है और अगले चुनाव में हम तृणमूल को ठीक वैसे ही हराएंगे, जैसे हमने दिल्ली की गद्दी से  कांग्रेस को उतारा था। 

उन्होंने कहा, “वो इस बात को याद रखें कि राजनीति में कुछ भी स्थिर नहीं होता, चीजें बदलती रहती हैं। बंगाल में आने वाला भविष्य भाजपा का है।"

जेपी नड्डा ने बंगाल की सत्तारूढ़ दल पर संगठित जबरन वसूली का आरोप लगाते हुए कहा कि बंगाल के लोगों को भाजपा के साथ मिलकर इनके सिंडिकेट को तोड़ना है और भाजपा को भरोसा है कि अगले चुनाव में जनता अपना फैसला "सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास" के पक्ष में देगी। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :जेपी नड्डाममता बनर्जीMamata West Bengalटीएमसीकोलकाताकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो