लाइव न्यूज़ :

जेपी नड्डा ने विपक्ष को 'भानुमती का कुनबा' कहा, बोले- "एनडीए की बैठक देश सेवा के लिए हो रही है"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 18, 2023 07:50 IST

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विपक्षी दलों की बेंगलुरु में हो रही बैठक को 'भानुमती का कुनबा' बताया। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली में हो रही एनडीए की बैठक का लक्ष्य देश की सेवा बताया।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विपक्षी दलों की बेंगलुरु में हो रही बैठक को 'भानुमती का कुनबा' बतायानड्डा ने दिल्ली में हो रही एनडीए की बैठक का लक्ष्य देश की सेवा बतायाएनडीए का दायरा बढ़ा है और उसके मुकाबले विपक्षी दलों की एकता वार्ता कहीं नहीं ठहरती

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विपक्षी दलों की बेंगलुरु में हो रही बैठक को 'भानुमती का कुनबा' बताया है। इसके साथ ही भाजपा प्रमुख ने मंगलवार को दिल्ली के अशोक होटल में हो रही एनडीए की बैठक का उद्देश्य देश सेवा बताया। उन्होंने कहा कि एनडीए की बैठक में शामिल हो रहे 38 दल देश की सेवा भावना के आधार बना एकजुट हो रहे हैं और इस कारण एनडीए का गठबंधन आदर्श राजनीति की मिसाल पेश कर रहा है।

समाचार वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार एनडीए के सबसे बड़े घटक दल के नेता नड्डा ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन से एनडीए का दायरा बढ़ा है और उसके मुकाबले विपक्षी दलों की एकता वार्ता कहीं नहीं ठहरती है। नड्डा ने भाजपा मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि आज की तारीख में एनडीए का विस्तार बता रहा है कि पीएम मोदी द्वारा देश की जनता के लिए लागू की गई सरकारी योजनाओं और नीतियों का सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।

इसके साथ ही उन्होंने बेंगलुरु में विपक्षी बैठक को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उनकी एकता खोखली और स्वार्थ पर आधारित है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास न तो कोई नेता है, न नीति है और न ही निर्णय लेने की शक्ति है। विपक्ष के यूपीए सरकार के 10 वर्षों में केवल भ्रष्टाचार हुआ है।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दागी नेताओं के एनडीए में शामिल करने के सवाल पर कहा कि ऐसे मामलों में कानून अपना काम करेगा और पार्टी सदैव कानून के साथ खड़ी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा अपनी विचारधारा को निरंतर आगे बढ़ाएगी क्योंकि पार्टी का लक्ष्य है एक मजबूत राष्ट्र।

उन्होंने कहा, “भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसने अस्तित्व में आने के बाद से वैचारिक रूप से मुद्दों को आगे बढ़ाया है। चाहे वह राम मंदिर हो या अनुच्छेद 370 ता मुद्दा हो। हम हमेशा मजबूत राष्ट्र के लिए खड़े रहे हैं। हम परमाणु परीक्षण के पक्ष में थे और अटलजी उनके साथ आगे बढ़े। कुछ लोग हमें आज समझते हैं, कुछ कल।''

टॅग्स :जेपी नड्डाUPAराष्ट्रीय रक्षा अकादमीकांग्रेसनरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?