लाइव न्यूज़ :

RSS की बैठक में BJP ने दिया प्रेजेंटेशन, जेपी नड्डा ने अनुच्छेद 370 पर दी जानकारी, NRC के मुद्दे पर भी समाधान

By भाषा | Updated: September 8, 2019 19:16 IST

भाजपा के वैचारिक संरक्षक संघ के नेताओं और उसके अनुषंगी संगठनों ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त करने के कदम को लेकर सरकार की प्रशंसा की।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की उसके अनुषंगी संगठनों के साथ यहां बैठक में जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किये जाने पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी।वरिष्ठ नेता राम माधव ने असम में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के मुद्दे पर चिंताओं का समाधान किया।

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की उसके अनुषंगी संगठनों के साथ यहां बैठक में जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किये जाने पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी। वहीं वरिष्ठ नेता राम माधव ने असम में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के मुद्दे पर चिंताओं का समाधान किया। यह जानकारी सूत्रों ने दी।सूत्रों ने कहा कि नड्डा ने कश्मीर घाटी में समग्र स्थिति सुधारने के लिए सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी साझा की। वहीं दूसरी ओर राम माधव ने बैठक में शामिल प्रतिनिधियों को असम में राष्ट्रीय नागरिक पंजी के मुद्दे पर जानकारी दी। राम माधव ने इसके साथ ही उन वास्तविक नागरिकों को अंतिम सूची से बाहर किये जाने के मुद्दे पर बैठक के दौरान उठायी गई चिंताओं का जवाब दिया।बैठक में इस मुद्दे को उठाने वालों ने दावा किया कि अंतिम सूची से जिन वास्तविक नागरिकों को बाहर किया गया है उनमें से अधिकतर हिंदू हैं। सूत्रों ने कहा कि शनिवार को बैठक में ये चिंताएं उठायी गई थीं जब आरएसएस के अनुषंगी संगठन सीमा जागरण मंच ने असम में एनआरसी की अंतिम सूची के जारी होने के मुद्दे पर एक प्रस्तुति दी जिसमें 19 लाख से अधिक लोगों को शामिल नहीं किया गया।सूत्रों ने कहा कि कई वास्तविक नागरिकों को छोड़े जाने को लेकर चिंताएं व्यक्त की गईं, विशेष तौर पर वे जो पड़ोसी राज्यों से आकर असम में बसे थे। माधव ने इन चिंताओं का समाधान किया। समन्वय बैठक में आरएसएस के 35 अनुषंगी संगठनों के 200 से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। यह लोकसभा चुनाव के बाद इस तरह की पहली बैठक है।तीन दिवसीय बैठक शनिवार को शुरू हुई और इसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी। इसमें अर्थव्यवस्था से लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दे शामिल होंगे। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आरएसएसजेपी नड्डाराम माधव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतउत्तर प्रदेश में जीत की हैट्रिक?, विधानसभा चुनाव 2027 पर फोकस, युवाओं के बीच पैठ को और अधिक मजबूत करेगा आरएसएस?

भारतAssam Assembly Elections 2026: 18 विधायक बेटिकट?, भाजपा सूची से गायब नंदिता गोरलोसा, सिद्धार्थ भट्टाचार्य और नुमल मोमिन, सूची देखिए

भारतसंघ शाखा की संख्या 88000, समालखा में आरएसएस 3 दिवसीय बैठक खत्म, सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर