लाइव न्यूज़ :

जौलीग्रांट हवाईअड्डे का नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजेगी उत्तराखंड सरकार

By भाषा | Updated: December 5, 2018 20:03 IST

पिछले महीने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में जौलीग्रांट हवाई अड्डे का नाम दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री के नाम पर रखे जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी थी ।

Open in App

उत्तराखंड विधानसभा में आज देहरादून जिले में स्थित जौलीग्रांट हवाई अड्डे का नाम बदलकर पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखे जाने के संकल्प को केंद्र सरकार को भेजे जाने की स्वीकृति दे दी गयी ।

राज्य विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन आज संसदीय कार्य मंत्री प्रकाश पंत ने इस संकल्प को सदन के पटल पर रखा जिसे मुख्य विपक्षी कांग्रेस सदस्यों की अनुपस्थिति में ध्वनिमत से पारित कर दिया गया ।

पिछले महीने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में जौलीग्रांट हवाई अड्डे का नाम दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री के नाम पर रखे जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी थी ।

राज्य मंत्रिमंडल का यह फैसला तत्काल ही विवादों में भी आ गया जब अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इस पर आपत्ति प्रकट करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में हवाई अड्डे का नाम आदि शंकराचार्य के नाम पर रखे जाने का प्रस्ताव पहले ही रखा जा चुका है ।

इस पर, मुख्यमंत्री रावत ने कहा था कि उन्हें कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हवाई अड्डे के प्रस्तावित नाम के बारे में कोई जानकारी नहीं है ।

टॅग्स :अटल बिहारी वाजपेयीउत्तराखण्डभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग