सैन्य मामलों के विभाग में थलसेना, नौसेना और वायुसेना से होंगे संयुक्त सचिव

By भाषा | Published: February 13, 2020 04:12 AM2020-02-13T04:12:35+5:302020-02-13T04:12:35+5:30

सूत्रों ने बताया कि संयुक्त सचिव के पद पर थलसेना से मेजर जनरल, नौसेना से रियर एडमिरल और वायुसेना से एयर वाइस मार्शल पद के अधिकारियों को नियुक्त किया जाएगा।

Joint Secretary will be from Army, Navy and Air Force in the Department of Military Affairs | सैन्य मामलों के विभाग में थलसेना, नौसेना और वायुसेना से होंगे संयुक्त सचिव

प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल विपिन रावत। (फाइल फोटो)

Highlightsप्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल विपिन रावत नीत सैन्य मामलों के विभाग में थलसेना, नौसेना और वायुसेना से तीन संयुक्त सचिव नियुक्त किए जाएंगे। असैन्य पक्ष से फिलहाल सैन्य मामलों के विभाग में दो आईएएस अधिकारी राजीव सिंह ठाकुर और शांतनु नियुक्त हैं।

प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल विपिन रावत नीत सैन्य मामलों के विभाग में थलसेना, नौसेना और वायुसेना से तीन संयुक्त सचिव नियुक्त किए जाएंगे। सूत्रों ने बुधवार को इस आशय की जानकारी दी।

असैन्य पक्ष से फिलहाल सैन्य मामलों के विभाग में दो आईएएस अधिकारी राजीव सिंह ठाकुर और शांतनु नियुक्त हैं। तीन संयुक्त सचिवों रैंक के अधिकारियों की नियुक्ति के बाद विभाग में असैन्य और सैन्य दोनों तरह के अधिकारी होंगे।

सूत्रों ने बताया कि संयुक्त सचिव के पद पर थलसेना से मेजर जनरल, नौसेना से रियर एडमिरल और वायुसेना से एयर वाइस मार्शल पद के अधिकारियों को नियुक्त किया जाएगा।

अभी तक विभाग में कुल 13 उपसचिवों, 25 अवर सचिवों और 22 सेक्शन अधिकारियों को तबादला करके भेजा गया है।

Web Title: Joint Secretary will be from Army, Navy and Air Force in the Department of Military Affairs

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे