लाइव न्यूज़ :

PM मोदी और अमित शाह के बयान का विरोध करने के लिए JNU में छात्रों ने तले पकौड़े, पड़ गया भारी

By भारती द्विवेदी | Updated: July 17, 2018 12:59 IST

सजा के तौर पर चार छात्रों में से जहां एक छात्र को हॉस्टल से निकाल दिया गया है, वहीं बाकी के तीन छात्रों को दूसरे हॉस्टल में शिफ्ट कर दिया गया है।

Open in App

नई दिल्ली, 17 जुलाई: जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी, देश का सबसे प्रतिष्ठित और पिछले कुछ समय में सबसे विवादित यूनिवर्सिटी। हाल फिलहाल अपने नए-नए नियमों की वजह से विवाद में रहने वाला जेएनयू एक बार फिर से चर्चा में हैं। यहां के चार छात्रों पर 20-20 हजार का जुर्माना लगा है। इन पर यूनिवर्सिटी कैंपस में पकौड़ा तलने का आरोप है। जेएनयू कॉलेज प्रशासन ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए 20 हजार का जुर्माना लगाया है। सजा के तौर पर चार छात्रों में से जहां एक छात्र को हॉस्टल से निकाल दिया गया है, वहीं बाकी के तीन छात्रों को दूसरे हॉस्टल में शिफ्ट कर दिया गया है।

देशद्रोह विवादः उमर खालिद और कन्हैया कुमार की सजा बरकरार, जेएनयू पैनल ने जांच में दोषी पाया

JNU के इस डाटा एंट्री ऑपरेटर के नाम दर्ज हैं चार गिनीज बुक रिकॉर्ड, ये किया कारनामा

जेएनयू के सेंटर फॉर इंडियन लैंग्वेज के छात्र मनीष कुमार मीणा ने इस मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि वो पीएम मोदी के पकौड़ा तलने वाले बयान से बेहद नाराज थे। जिसके बाद उन्होंने पकौड़ा तल अपना विरोध जताया। मनीष एमफिल के छात्र मनीष कुमार मीणा राजस्थान के रहने वाले है। कॉलेज प्रशासन ने मनीष कुमार मीणा के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

जेएनयू ने ‘इस्लामी आतंकवाद’ पर कोर्स चलाने का किया खण्डन, दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग को भेजा जवाब

बदलाव जब दिखावे के लिए हो तो उसकी मूलभावना खत्म हो जाती है, JNU के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा

गौरतलब है कि फरवरी में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी ने 'पकौड़ा तलने' को रोजगार बताया था। उनदोनों के इस बयान की देश भर में आलोचना हुई थी। जेएनयू के छात्रों ने भी इसका खूब विरोध किया था। इस बयान के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए विपक्षी पार्टियों और कई छात्र संगठनों ने जगह-जगह पकौड़ा तल विरोध किया था।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू)नरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत