लाइव न्यूज़ :

झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की तबियत बिगड़ी, कोरोना से संक्रमित, गुरुग्राम मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने की तैयारी

By एस पी सिन्हा | Updated: August 25, 2020 17:56 IST

बेहतर इलाज के लिए दिल्ली शिफ्ट जा रहा है. शिबू सोरेन को रांची से सड़क मार्ग से आज बोकारो ले जाया गया, जहां से उन्हें भुवनेश्वर राजधानी से दिल्ली भेजा जा रहा है. शाम में भुवनेश्वर राजधानी का समय 7.35 बजे निर्धारित है.

Open in App
ठळक मुद्दे सांस लेने में तकलीफ होने के बाद शिबू सोरेन को होम आइसोलेशन से रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. प्लाज्मा थेरेपी से इनके इलाज को लेकर पुलिसकर्मी लल्लू कुमार यादव ने प्लाज्मा डोनेट किया था.स्थिति में संतोषजनक सुधार नहीं होते देख अब उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है.

रांचीः झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन को रांची के इरबा स्थित मेदांता अस्पताल से गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है.

शिबू सोरोन की तबीयत कुछ ज्यादा ही खराब हो गई है. उनके फेफड़े में संक्रमण फैल गया है, जिसके बाद उन्हें  बेहतर इलाज के लिए दिल्ली शिफ्ट जा रहा है. शिबू सोरेन को रांची से सड़क मार्ग से आज बोकारो ले जाया गया, जहां से उन्हें भुवनेश्वर राजधानी से दिल्ली भेजा जा रहा है. शाम में भुवनेश्वर राजधानी का समय 7.35 बजे निर्धारित है.

यहां बता दें कि सांस लेने में तकलीफ होने के बाद शिबू सोरेन को होम आइसोलेशन से रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. प्लाज्मा थेरेपी से इनके इलाज को लेकर पुलिसकर्मी लल्लू कुमार यादव ने प्लाज्मा डोनेट किया था. डॉ. तापस की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था. लेकिन स्थिति में संतोषजनक सुधार नहीं होते देख अब उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है.

शिबू सोरेन के साथ-साथ उनकी पत्नी रूपी सोरेन की भी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. इसके बाद दोनों का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा था. इसके बाद कल सोमवार को शिबू सोरेन को रांची के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया था.

जहां उनकी बिगड़ती हालत को देखकर गुरुग्राम में शिफ्ट करने का निर्णय लेना पडा. मेदांता के पीआरओ ने बताया कि शिबू सोरेन की तबीयत फिलहाल स्थिर है और उन्हें आज गुरुग्राम के मेदांता ले जाया जा रहा है. वहीं, शिबू सोरेन के पैतृक गांव रामगढ़ के गोला समेत राज्यभर में इनके शीघ्र स्वस्थ होने को लेकर लोग प्रार्थना कर रहे हैं.

टॅग्स :झारखंड मुक्ति मोर्चाझारखंडकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोविड-19 इंडियाशिबू सोरेनहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतमहिला आरक्षण बिल पर JMM की शर्तें! महुआ माजी ने क्यों कहा- अभी बाकी है फैसला?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे