लाइव न्यूज़ :

शोपियां: गोलीबारी में मरने वालों की संख्या 6, इलाके में तनावपूर्ण स्थिति

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 6, 2018 09:36 IST

Shopian Army Camp Terror Attack: सेना का दावा मरने वालों का था आंतकवाद से कनेक्शन। वहीं, राज्य सरकार ने बताया उन्हे 'आम नागरिक'

Open in App

श्रीनगर, 6 मार्च;  जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में गोलीबारी में मरने वालों की संख्या छह हो गई है। रविवार रात फिर से सेना के वाहनों पर हमला हुआ। उधर, सुरक्षा बलों ने जैश ए मोहम्मद के कमांडर मुफ्ती वकास को दक्षिण कश्मीर के अवंतीपुरा में मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। 

सेना के मुताबिक एक विशेष सूचना मिलने के बाद एक स्पेशल टीम ने अवंतीपुरा में हटवार इलाके को घेरकर प्लानिंग के साथ हमला किया। इस अभियान के तहत इस ऑपरेशन को लीड कर रहा कमांडर वकास मारा गया।  कमांडर वकास  जम्मू के सुंजवान  सैन्य शिविर में हुए आतंकी हमले का और दक्षिण कश्मीर के लेथपुरा में सीआरपीएफ के एक शिविर पर आत्मघाती हमले का मुख्य आरोपी था। 

वहीं, गोलीबारी में शोपियां में छह लोगों के मरने के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल है। मारे गए छह लोग आंतकवाद से जुड़े हुए थे। सेना के मुताबिक जवानों ने आत्मरक्षा के लिए कार्रवाई करते हुए उन छहों को मार गिराया है। इस बात की पुष्टि सेना के एक प्रवक्ता ने की है। वहीं, राज्य सरकार का कहना है कि वह छह लोग आम लोग थे। जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का कहना है कि दोनों ओर से हुई गोलीबारी हुई। जिसमें नागरिकों के मरने का दुख है।

गौरतलब है कि 4 मार्च को ही शोपियां जिले के पिंजोरा एरिया में आतंकवादियों ने जॉइंट मोटर वीइकल पट्रोलिंग पार्टी पर फायरिंग की थी। इसके बाद सेना ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी थी।  जम्मू-कश्मीर सरकार ने कश्मीर घाटी के सभी शैक्षणिक संस्थानों को बुधवार तक बंद रखने के आदेश दिए हैं। वहीं सुत्रों के मुताबिक  स्टेट बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने आगमी 6 और 7 की परीक्षाओं को भी रद्द करने का फैसला लिया है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारभारतीय सेनामेहबूबा मुफ़्ती
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे