लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर : डोडा में सात वर्षीय बच्ची का अपहरण, बलात्कार

By भाषा | Updated: June 21, 2021 21:47 IST

Open in App

भद्रवाह/जम्मू, 21 जून जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के एक दूरवर्ती गांव में सात वर्षीय बच्ची का एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपहरण किया और उससे बलात्कार किया। यह जानकारी सोमवार को पुलिस ने दी।

भद्रवाह के पुलिस अधीक्षक अब्दुल कयूम ने कहा कि सोहन सिंह (35) को गिरफ्तार कर लिया गया है और उस पर भादंसं की धारा 363 (अपहरण) और 376 (बलात्कार) तथा यौन अपराध से बच्चों की सुरक्षा कानून (पॉक्सो) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि घटना शनिवार की रात को एक शादी समारोह के दौरान कुंडी-चिराला गांव में हुई। अधिकारी ने बताया कि छाकसू गांव का निवासी सिंह बच्ची को कथित तौर पर नजदीक के एक जंगल में ले गया और उससे बलात्कार किया तथा फरार हो गया। उन्होंने कहा कि स्थानीय थाने में शिकायत के तुरंत बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि पीड़िता को उपचार एवं चिकित्सीय जांच के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

भारत अधिक खबरें

भारतदक्षिण में हिंदी विरोधी राजनीति की जमीनी हकीकत अलग! 

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?