लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में आतंकवाद-विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बल के पांच जवान हुए लापता

By भाषा | Updated: May 3, 2020 05:40 IST

सेना के सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों के पांच जवान लापता हो गए हैं क्योंकि उनसे संपर्क टूट गया है। सेना के सूत्रों ने बताया कि लापता पांच कर्मियों में दो अधिकारी शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शनिवार को चलाए गए आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान दो अधिकारियों सहित सुरक्षा बल के पांच जवान लापता हो गए। पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों के साथ हुई एक अन्य मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया।

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शनिवार को चलाए गए आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान दो अधिकारियों सहित सुरक्षा बल के पांच जवान लापता हो गए। पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों के साथ हुई एक अन्य मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा के चांजमुल्ला इलाके में शुक्रवार को तलाश अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने इलाके में कड़ी तलाशी और छानबीन की। शनिवार शाम को हालांकि आतंकवादियों से सुरक्षा बलों का सामना हुआ और मुठभेड़ शुरू हुई। हालांकि अधिकारी ने कोई और जानकारी नहीं दी।

सेना के सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों के पांच जवान लापता हो गए हैं क्योंकि उनसे संपर्क टूट गया है। सेना के सूत्रों ने बताया कि लापता पांच कर्मियों में दो अधिकारी शामिल हैं।

सूत्रों के अनुसार, लापता कर्मियों का पता लगाने के लिए तलाश अभियान शुरू किया गया है, जबकि आतंकवादियों को खत्म करने के लिए ऑपरेशन अभी जारी है।

एक अन्य अभियान में, दक्षिण कश्मीर स्थित जिले के दंगेरपुरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी जिसके बाद आज तड़के सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि जब सुरक्षाबल इलाके में तलाशी अभियान चला रहे थे तभी वहां छिपे आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और पता लगाया जा रहा है वे किस संगठन से जुड़े थे। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीएनकाउंटरलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत