लाइव न्यूज़ :

JK Avalanche: अगले 24 घंटे में जम्मू-कश्मीर के 4 जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी, जेकेडीएमए ने कहा- घरों से न निकले लोग

By आजाद खान | Updated: April 17, 2023 10:27 IST

हिमस्खलन की चेतावनी को देखते हुए जेकेडीएमए ने कहा है कि “ इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सलाह दी जाती है कि वे सावधानी बरतें और अगले आदेश तक हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से बचें”

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के 4 जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। ये चेतावनी रविवार को अगले 24 घंटों के लिए जारी की गई।यही नहीं हिमस्खलन के कारण लद्दाख के जोजिला दर्रे के पास चार गाड़ियां बर्फ में दब गई है।

करगिल/जम्मू: जम्मू और कश्मीर के चार जिलों में अगले 24 घंटे में हिमस्खलन होने की चेतावनी जारी की गई है। यह चेतावनी जम्मू और कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (JKDMA) द्वारा रविवार को जारी की गई है। ऐसे में इन क्षेत्रों के लोगों को घर से बाहन नहीं निकलने की चेतावनी दी गई है। 

जेकेडीएमए के अनुसार, अगले 24 घंटे में जम्मू-कश्मीर के डोडा, किश्तवाड़, बांदीपोरा और कुपवाड़ा जिलों में हिमस्खलन होने की बात कही गई है। यही नहीं हिमस्खलन के कारण रविवार को लद्दाख के करगिल जिले के जोजिला दर्रे में चार गाड़ियां दब जाने की भी सूचना है। 

जेकेडीएमए ने क्या चेतावनी दी है

जेकेडीएमए ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि “अगले 24 घंटों में डोडा, किश्तवाड़, बांदीपोरा और कुपवाड़ा जिलों में समुद्र तल से 3200 से 3500 मीटर*1 ऊपर हिमस्खलन होने की संभावना है। इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सलाह दी जाती है कि वे सावधानी बरतें और अगले आदेश तक हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से बचें”

लद्दाख में भी हुआ है हिमस्खलन, 5 गाड़ियां दबी हुई है

यही नहीं लद्दाख के करगिल जिले में जोजिला दर्रे के पास हिमस्खलन के बाद कम से कम पांच वाहन बर्फ के नीचे दब गई है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि हालांकि, वाहनों में सवार लोग बाल-बाल बच गए। हिमस्खलन 434 किलोमीटर लंबे श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर शैतानी नाला के पास हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया और वाहनों में सवार छह लोगों को बचा लिया गया। उन्होंने बताया कि राजमार्ग से बर्फ हटाने के प्रयास जारी हैं। 

वीडियो में क्या दिखा

न्यूज एजेंसी ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें यह देखने को मिला है कि घटनास्थल पर कुछ लोग खड़े है। वीडियो जिसे किसी स्थानीय ने खींची है में देखा जा सकता है कि बर्फ के नीचे गाड़ियों के कुछ पार्ट्स दबे हुए दिखाई दे रहे है। जारी क्लिप में गाड़ियों के कई पार्ट्स दिखाई दिए है जिस में से कुछ तो दिखाई दे रहे है और कुछ बर्फ के नीचे पूरी तरह दबे हुए है। 

क्लिप के अंत में एक जेसीबी को बर्फ को बटाते हुए भी देखा गया है। हालांकि इस हिमस्खलन में गाड़ी में सवार सभी लोगों को बचा लिया गया है। 

भाषा इनपुट के साथ 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरहिमस्खलनलद्दाखवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप