लाइव न्यूज़ :

एक्शन में सेना?, शोपियां के जंगलों में लश्कर के 3 आतंकवादी ढेर, तलाशी अभियान जारी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 13, 2025 12:58 IST

पुलिस और सेना की टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया, छिपे हुए आतंकवादियों ने पार्टी पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देबड़े पैमाने पर घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया था। मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी मारे गए। सुरक्षा बलों ने वहां घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया। 

जम्मूः जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जिले के शुकरू केलर इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में मिली एक विशेष सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने वहां घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के केल्लर के शुकरू वन क्षेत्र में मंगलवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी मारे गए। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी मिलने के बाद केल्लर के जंगलों में बड़े पैमाने पर घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया था। जैसे ही पुलिस और सेना की टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया, छिपे हुए आतंकवादियों ने पार्टी पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई।

गोलीबारी के दौरान लश्कर के तीन आतंकवादी मारे गए, हालांकि आतंकवादियों की पहचान का पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाईं जिसका सुरक्षा बलों ने माकूल जवाब दिया। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ जारी है। अधिकारी ने बताया कि अभी तक 3 की मरने की सूचना है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानआतंकी हमलाआतंकवादीPakistan Army
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम