लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर प्रशासन ने ‘नापाक योजना’ के तहत जामिया मस्जिद को बंद रखा है: धार्मिक संगठन

By भाषा | Updated: December 3, 2021 19:42 IST

Open in App

श्रीनगर, तीन दिसंबर जम्मू कश्मीर में ऐतिहासिक श्रीनगर मस्जिद का प्रबंधन देखने वाली अंजुमन औकाफ जामिया मस्जिद ने इबादतगाह में जुमे (शुक्रवार) की नमाज़ की इजाजत नहीं देने को लेकर जम्मू कश्मीर प्रशासन के फैसले पर कड़ा ऐतराज़ जताया है।

अंजुमन ने कहा कि प्रशासन मुसलमानों को जम्मू कश्मीर में इबादत के सबसे बड़े स्थान पर जुमे की नमाज़ अदा करने के अहम मज़हबी फर्ज को निभाने से रोक रहा है।

उसने एक बयान में कहा, “ आज एक बार फिर घाटी के अलग-अलग हिस्सों से आए पुरुष, महिलाओं व बुजर्गों को जामिया मस्जिद श्रीनगर में जुमे की नमाज़ अदा करने से महरूम कर दिया गया।”

संगठन ने दावा किया कि यह इस साल 43वीं बार है, जब मस्जिद को जुमे की साप्ताहिक नमाज़ के लिए बंद किया गया है।

अंजुमन ने कहा, “ यह लगातार 17वां शुक्रवार है,जब जामिया मस्जिद श्रीनगर में जुमे की नमाज़ अदा करने की इजाज़त नहीं दी गई है, जबकि मुसलमानों को जुमे की नमाज़ अदा करने की इजाजत नहीं दी जा रही है।”

धार्मिक संगठन ने कहा कि वह अधिकारियों के "तानाशाही व्यवहार" से नाराज है।

उसने कहा, “जामिया मस्जिद श्रीनगर को एक नापाक योजना के तहत नमाज़ के लिए बंद रखा जा रहा है, जो कश्मीरी लोगों के लिए बेहद दर्दनाक और मज़हब में सरासर दखलअंदाज़ी है।”

उसने कहा, ‘‘इस तरह के उपाय तथाकथित लोकतंत्र के समर्थकों के खोखले दावों को बेनकाब करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुप्रिया सुले ने महिला आरक्षण विवाद पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बहस करने की दी खुली चुनौती

ज़रा हटकेहवा में बेकाबू हुआ Fly91 का विमान!, रोने-चिल्लाने लगे यात्री, मच गई चीख-पुकार

भारतUK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10, 12 का रिजल्ट इस तारीख को सुबह 10 बजे होगा घोषित, ऐसे देखें

भारतवीडियो: छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक प्राइवेट जेट दुर्घटनाग्रस्त, पायलट और को-पायलट की मौत?

भारतNashik TCS row: कोर्ट ने आरोपी निदा खान को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार, अगली सुनवाई 27 अप्रैल को

भारत अधिक खबरें

भारतगाज़ियाबाद की महिला ने Rapido ड्राइवर के आपत्तिजनक मैसेज किए शेयर, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

भारतजान में जान आई, पर दहशत बरकरार; पुंछ में युद्ध जैसी आपात स्थिति के लिए मेगा ब्लैकआउट-एयर रेड मॉक ड्रिल रद्द

भारतUdhampur: यात्रियों से भरी बस हादसे में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की मदद का ऐलान

भारतमहिला आक्रोश से गूंजा भोपाल, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- अपमान नहीं सहेंगी बहनें

भारतUdhampur Road Accident: खाई में समा गई यात्रियों से भरी बस, कई यात्रियों की मौत का अंदेशा; मंत्री जितेंद्र सिंह ने घायलों की मदद का दिया आदेश