लाइव न्यूज़ :

जितेंद्र चौधरी माकपा त्रिपुरा इकाई के नए सचिव बने

By भाषा | Updated: September 20, 2021 13:26 IST

Open in App

अगरतला, 20 सितंबर प्रमुख आदिवासी नेता और पूर्व मंत्री जितेंद्र चौधरी को त्रिपुरा में माकपा का नया प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।

बयान में कहा गया है कि चौधरी को पार्टी का अगला राज्य सम्मेलन होने तक अंतरिम अवधि के लिए रविवार को राज्य सचिव नियुक्त किया गया है।

कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद गौतम दास का 16 सितंबर को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में निधन के बाद यह पद रिक्त था।

चौधरी 1993 से 2014 तक लगातार चार बाद माणिक सरकार में मंत्री रहे थे।

त्रिपुरा के नए माकपा सचिव के रूप में अपनी नियुक्ति के बाद पत्रकारों से बात करते हुए चौधरी ने आरोप लगाया कि राज्य में भाजपा-आईपीएफटी सरकार के सत्ता में आने के बाद कानून-व्यवस्था चरमरा गई है।

उन्होंने कहा कि उनका मुख्य कार्य राज्य में लोकतंत्र को बहाल करना और मजबूत लोकतांत्रिक आंदोलन करना है।

चौधरी, वर्तमान में, माकपा की आदिवासी शाखा त्रिपुरा राज्य गण मुक्ति परिषद के अध्यक्ष और आदिवासी अधिकार राष्ट्रीय मंच (एएआरएम) के राष्ट्रीय संयोजक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब