लाइव न्यूज़ :

जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री पद के लिए अपने बेटे को तेजस्वी से ज्यादा योग्य बताया, लालू परिवार पर साधा निशाना

By एस पी सिन्हा | Updated: February 19, 2023 15:39 IST

जीतन राम मांझी ने कहा कि आज जो मुख्यमंत्री पद के दावेदार बने हैं, हम चुनौती देते हैं कि मेरा बेटा उनसे ज्यादा योग्य है और उनसे बेहतर मुख्यमंत्री साबित होगा। उन्होंने कहा कि क्या मेरा बेटा इसलिए मुख्यमंत्री नहीं बन सकता क्योंकि वह दलित है? बाकी मेरे बेटे में सारे गुण है। वह पढ़ा लिखा है, प्रोफेसर है।

Open in App
ठळक मुद्देजीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव पर साधा निशानाअपने बेटे मंत्री संतोष कुमार सुमन को तेजस्वी यादव से ज्यादा काबिल बतायाकहा- यह मान लिया गया है कि कोई दलित मुख्यमंत्री बनने लायक नहीं है

पटना:  बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व हम पार्टी के प्रमुख जीतन राम मांझी ने एकबार फिर से महागठबंधन सरकार को चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि उनके बेटे मंत्री संतोष कुमार सुमन राजद के युवराज उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से ज्यादा काबिल हैं। उन्होंने कहा कि क्या दलित को बिहार का मुख्यमंत्री बनने का हक नहीं है। मेरा बेटा ज्यादा काबिल है। वह पढ़ा लिखा है और उसने संपत्ति नहीं बनाई है। इसलिए वह बिहार का मुख्यमंत्री बनने का सबसे योग्य दावेदार है। इस दौरान मांझी ने इशारों ही इशारों में लालू परिवार पर जमकर निशाना साधा।

मांझी ने कहा कि आज जो मुख्यमंत्री पद के दावेदार बने हैं, हम चुनौती देते हैं कि मेरा बेटा उनसे ज्यादा योग्य है और उनसे बेहतर मुख्यमंत्री साबित होगा। उन्होंने कहा कि क्या मेरा बेटा इसलिए मुख्यमंत्री नहीं बन सकता क्योंकि वह दलित है।, बाकी मेरे बेटे में सारे गुण है। वह पढ़ा लिखा है, प्रोफेसर है। उसे सरकार और प्रशासन की समझ है। उसने संपत्ति कमाना नहीं सीखा है। मैंने उसे शुरू से सीख दी है कि पैसे के पीछे मत भागना। जनता की भावना का ख्याल रखना। वह अपने मेरिट पर प्रोफेसर बना है। आज अगर वह एमएलसी और मंत्री न रहे तो भी उसे प्रोफेसर के तौर पर ज्यादा वेतन मिलेगा। 

मांझी ने कहा कि मैं भी 9 महीने तक बिहार का मुख्यमंत्री रहा। बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में मेरे काम की तारीफ हुई। प्रधानमंत्री कहते थे कि मांझी जी सबसे बेहतर मुख्यमंत्री हैं। आज भी बिहार के लोग कहते हैं कि मांझी जी और 6 महीने मुख्यमंत्री रह जाते तो बिहार बदल जाता। उन्होंने कहा कि मैंने तो मुख्यमंत्री या मंत्री रह कर पैसा नहीं कमाया। मेरी संपत्ति की भी जांच करा ली जाये। 42 सालों से राजनीति में हूं, जांच करा कर पता कर लें कि मैंने कितनी संपत्ति अर्जित की? उन्होंने ये भी स्पष्ट कर दिया कि वे तेजस्वी नहीं बल्कि नीतीश कुमार के साथ हैं। मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार के साथ हर हाल में रहेंगे। नीतीश कुमार जो चाहेंगे वही करेंगे, जहां जायेंगे वहां हम भी जायेंगे। इसमें कोई शक नहीं होना चाहिये।

टॅग्स :बिहारजीतन राम मांझीनीतीश कुमारतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम