JAC 12th Arts Result 2018: झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट 2018, आज 3 बजे होगा जारी, यहां क्लिक कर देखें परिणाम

By धीरज पाल | Published: June 27, 2018 11:58 AM2018-06-27T11:58:54+5:302018-06-27T11:58:54+5:30

JAC 12th Arts Result 2018: झारखंड बोर्ड प्रत्येक साल मार्च से अप्रैल महीने में 12वीं की परीक्षाएं आयोजित कराता है। इस साल झारखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 8 मार्च से 27 मार्च 2018 तक आयोजित किया गया। छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jac.nic.in, jharresults.nic.in पर लॉगइन कर सकते हैं।

Jharresults.nic.in JAC 12th Arts Result 2018: Jharkhand Board Class 12th Intermediate Result 2018 releasing soon today | JAC 12th Arts Result 2018: झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट 2018, आज 3 बजे होगा जारी, यहां क्लिक कर देखें परिणाम

JAC 12th Arts Result 2018 | jac.nic.in | jharresults.nic.in | Jharkhand board 12th Result 2018

रांची, 27 जून: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) 12वीं आर्ट्स की परीक्षा का रिजल्ट आज जारी करेगा। झारखंड बोर्ड की तरफ से 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट शाम 3 बजे घोषित किया जाएगा। जिसके बाद छात्र अपना झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2018 (Jharkhand Board Result 2018 / JAC Results 2018) देखने के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jac.nic.in, jharresults.nic.in पर लॉगइन कर सकते हैं। बता दें कि झारखंड बोर्ड 12वीं के कॉमर्स और साइंस का रिजल्ट 7 जून को घोषित किया था। 

झारखंड बोर्ड के बारे में- 

बिहार से अलग होने के बाद 15 नवंबर 2000 में झारखंड अलग राज्‍य बना और उसके बाद 26 दिसंबर 2003 को झारखंड एकेडमिक काउंसिल की स्थापना की गई, जो 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कराता है। 

झारखंड बोर्ड प्रत्येक साल मार्च से अप्रैल महीने में 12वीं की परीक्षाएं आयोजित कराता है। इस साल झारखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 8 मार्च से 27 मार्च 2018 तक आयोजित किया गया। इस साल झारखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षा में कुल 3 लाख छात्र शामिल थे। पिछले साल झारखंड बोर्ड 12वीं के नतीजे 30 मई को जारी किए गए थे। साल 2017 में 52.36% छात्र साइंस, 60.09%  कॉमर्स और  71.95% आर्ट्स में छात्र पास हुए थे। 

यहां से देखें झारखंड बोर्ड (JAC Jharkhand Board 12th arts Results 2018) रिजल्ट

- छात्र झारखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jac.nic.in, jharresults.nic.in पर जाएं। 
- साइट के होमस्क्रीन पर झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2018 (JAC Results 2018 / Jharkhand Board Results 2018) के लिंक पर क्लिक करें।
- पूछे गए डिटेल्स जैसे नाम, रोलनंबर और जन्मतिथि भरें । इसके बाद कैप्चा कोड भरकर सब्मिट लिंक पर क्लिक करें।
- कुछ देर के बाद झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट 2018 (Jharkhand Board Class 12th Arts Results 2018 / JAC 12th Arts Results 2018) आपके स्क्रीन पर दिखेगा। 
- झारखंड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2018  (Jharkhand 12th Result 2018 / JAC 12th Result 2018) को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट जरूर ले लें। 

English summary :
JAC 12th Arts Result 2018: Jharkhand Academic Council (JAC), Jharkhand Board class 12th Result 2018 also known as JAC Intermediate Result 2018 / JAC Intermediate Results 2018 will be released soon today on board websites jac.nic.in, Jharresults.nic.in. Students who gave their class 12th Arts Exam through JAC Jharkhand Board 2018 can view their JAC Intermediate Arts Result 2018 today.


Web Title: Jharresults.nic.in JAC 12th Arts Result 2018: Jharkhand Board Class 12th Intermediate Result 2018 releasing soon today

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे