‘झारखंडियों ने हुक शॉट खेला और बिहार में सरकार चली गई’, CM भूपेश बघेल ने साधा BJP पर निशाना, कहा ED-CBI अब बिहार भी जाएंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 11, 2022 07:35 AM2022-08-11T07:35:20+5:302022-08-11T07:38:50+5:30

इर पर बोलते हुए छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा को जमकर घेरा है। उन्होंने कहा, ‘‘पहले ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) और सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) झारखंड और छत्तीसगढ़ का दौरा करते थे, वे अब बिहार भी जाएंगे।’’

Jharkhandis played hook shot the govt went to Bihar CM Bhupesh Baghel targeted BJP said ED-CBI will now go Bihar too | ‘झारखंडियों ने हुक शॉट खेला और बिहार में सरकार चली गई’, CM भूपेश बघेल ने साधा BJP पर निशाना, कहा ED-CBI अब बिहार भी जाएंगे

‘झारखंडियों ने हुक शॉट खेला और बिहार में सरकार चली गई’, CM भूपेश बघेल ने साधा BJP पर निशाना, कहा ED-CBI अब बिहार भी जाएंगे

Highlightsछत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चले थे झारखंड में सरकार गिरानी, बिहार की सरकार ही गिर गई है।ऐसे में उन्होंने यह भी कहा कि अब ईडी और सीबीआई अब बिहार भी जाएंगे।

रांची: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर परोक्ष रूप से निशाना साधा है। सीएम भूपेश बघेल ने बुधवार को दावा किया कि झारखंड सरकार गिराने की कोशिश उल्टी पड़ गईं और बिहार में सरकार ही चली गई है। 

कांग्रेस नेता बघेल का यह बयान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाजपा का साथ छोड़ने और बिहार में नई सरकार बनाने के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेतृत्व वाले 'महागठबंधन' के साथ हाथ मिलाने के एक दिन बाद आया है। 

क्या कहा सीएम भूपेश बघेल ने 

मामले में बोलते हुए बघेल ने यहां कहा, ‘‘मैंने सुना है कि झारखंड सरकार को गिराने की कोशिश की गई। क्रिकेट की शब्दावली में उन्होंने बाउंसर फेंका लेकिन झारखंड ने ‘हुक’ शॉट खेला और उन्होंने बिहार में अपनी सरकार गंवा दी।’’ 

ईडी और सीबीआई अब बिहार भी जाएंगे-  सीएम भूपेश बघेल

हाल के दिनों में आरोप लगे थे कि भाजपा झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली सरकार को सत्ता से हटाने की कोशिश कर रही है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, ‘‘पहले ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) और सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) झारखंड और छत्तीसगढ़ का दौरा करते थे, वे अब बिहार भी जाएंगे।’’

केन्द्र पर लगाया यह आरोप

आपको बता दें कि यहां दो दिवसीय झारखंड आदिवासी महोत्सव के समापन कार्यक्रम में एक सभा को संबोधित करते हुए सीएम बघेल ने यह बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने केन्द्र पर आरोप भी लगाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र आदिवासी और ग्रामीणों के अधिकार छीनने की कोशिश कर रहा है। 

Web Title: Jharkhandis played hook shot the govt went to Bihar CM Bhupesh Baghel targeted BJP said ED-CBI will now go Bihar too

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे