लाइव न्यूज़ :

झारखंड: मॉब लिंचिंग के शिकार तबरेज अंसारी की पत्नी शाइस्ता परवीन ने सीएम हेमंत सोरेन से लगाई न्याय की गुहार, मांगी नौकरी

By एस पी सिन्हा | Updated: March 19, 2020 06:47 IST

शाइस्ता परवीन ने कहा कि उसकी शादी को मात्र 54 दिन हुए थे. भीड़ ने उसके पति को पीट-पीटकर मार डाला. अब उसके पास दर-दर भटकने के अलावा कोई और चारा नहीं है. अभी तक उसे न्याय नहीं मिला है. इसलिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से न्याय की गुहार लगाने वह विधानसभा पहुंची है.

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड के जमशेदपुर में मॉब लिंचिंग के शिकार तबरेज अंसारी की पत्नी शाइस्ता परवीन विधानसभा पहुंचीं. कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी उन्हें लेकर विधानसभा पहुंचे. कांग्रेस विधायक ने कहा कि पीड़ित परिवार को अभीतक इंसाफ नहीं मिला है. वहीं, शाइस्ता परवीन ने सरकार से इंसाफ और सरकारी नौकरी की मांग की.

झारखंड के जमशेदपुर में मॉब लिंचिंग के शिकार तबरेज अंसारी की पत्नी शाइस्ता परवीन विधानसभा पहुंचीं. कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी उन्हें लेकर विधानसभा पहुंचे. कांग्रेस विधायक ने कहा कि पीड़ित परिवार को अभीतक इंसाफ नहीं मिला है. वहीं, शाइस्ता परवीन ने सरकार से इंसाफ और सरकारी नौकरी की मांग की. बता दें कि पिछले साल 17 जून को सरायकेला के धातकीडीह गांव में चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने तबरेज अंसारी की रातभर पीटा था. पांच दिन बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी.

शाइस्ता परवीन ने कहा कि उसकी शादी को मात्र 54 दिन हुए थे. भीड़ ने उसके पति को पीट-पीटकर मार डाला. अब उसके पास दर-दर भटकने के अलावा कोई और चारा नहीं है. अभी तक उसे न्याय नहीं मिला है. इसलिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से न्याय की गुहार लगाने वह विधानसभा पहुंची हैं.

शाइस्ता ने अपने लिए सरकारी नौकरी की मांग करते हुए कहा कि सरकार केस लड़ने के लिए भी उसकी आर्थिक रूप से मदद करे. साथ ही मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराकर आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाए.

उन्होंने कहा कि सरकार मुझे एक सरकारी नौकरी दे और केस लड़ने के लिए आर्थिक मदद भी करे. वहीं उन्होंने कहा कि दोषियों पर सख्त करवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार की मांग की है. यहां उल्लेखनीय है कि सरायकेला में घटना 17 जून 2019 को घटित हुई थी. तबरेज अंसारी भीड़ के हत्थे चढ़ा था और 22 जून को पुलिस हिरासत में उनकी मौत हो गई थी. उस वक्त यह राष्ट्रीय सुर्खियां बटोरीं थी, लेकिन समय के साथ सब ठंडा पड़ गया. इस मामले में पुलिस ने सभी 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था. लेकिन एक एक कर सभी जमानत पर छूट गए. इधर, विधानसभा में भी इस मामले में कई सवाल उठे और पुलिस की कार्यशैली पर पक्ष-विपक्ष भिड़ते रहे हैं. 

वहीं, कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि तबरेज अंसारी की पत्नी को सदन लाने का मकसद, उन्हें न्याय दिलाना है. पीड़ित परिवार को अभीतक इंसाफ नहीं मिला है. शाइस्ता आर्थिक तंगी से गुजर रही हैं. उन्होंने कहा कि मंगलवार को तबरेज अंसारी की पत्नी शाइस्ता परवीन आत्महत्या करने जा रही थीं. जीवन यापन करने में भी इसे परेशानी हो रही है. इनके पास वकील को फीस देने का भी पैसा नहीं है.

टॅग्स :झारखंडलोकमत हिंदी समाचारमॉब लिंचिंग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील