लाइव न्यूज़ :

झारखंड: अवैध खनन मामले में ED की छापेमारी में प्रेम प्रकाश के घर से मिले दो AK-47, हेमंत सोरेन के माने जाते हैं करीबी

By विनीत कुमार | Updated: August 24, 2022 14:16 IST

झारखंड में अवैध खनन में मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी ने बुधवार को 15 से 20 स्थानों पर छापेमारी की है। इसी दौरान प्रेम प्रकाश से जुड़े एक घर में छापेमारी के दौरान दो एक-47 रायफल भी मिले। इन्हें जब्त कर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड में अवैध खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने कई जगहों पर मारा है छापा।प्रेम प्रकाश के घर से दो ऐके-47 रायफल मिले, प्रेम प्रकाश के झारखंड में राजनेताओं से करीबी संबंध माने जाते हैं।सूत्रों के अनुसार हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा से पूछताछ के बाद छापेमारी की जा रही है।

रांची: झारखंड में अवैध खनन और जबरन वसूली के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक छापेमारी में दो ऐके-47 रायफल बरामद किए हैं। ये रायफल रांची में प्रेम प्रकाश से जुड़े एक घर में छापेमारी के दौरान मिले। प्रेम प्रकाश के झारखंड में राजनेताओं से करीबी संबंध माने जाते हैं। सूत्रों के अनुसार प्रेम प्रकाश के झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी नजदीकी संबंध हैं। 

फिलहाल इसे लेकर झारखंड सीएम या प्रेम प्रकाश की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। सू्त्रों के अनुसार झारखंड में सीएम हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा से पूछताछ के बाद छापेमारी की ये कार्रवाई आज की जा रही है। ईडी की ओर से झारखंड में कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार अवैध खनन में मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी की छापेमारी की कार्रवाई 15 से 20 स्थानों पर की जा रही है। दूसरी ओर बिहार में भी सीबीआई ने आज ही रेलवे में नौकरी देने के लिए जमीन लेने के कथित घोटाले के मामले में कई राजद नेताओं के यहां छापेमारी की है।

पंकज मिश्रा जुलाई में हुए थे गिरफ्तार

ईडी ने जुलाई में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के राजनीतिक सहयोगी पंकज मिश्रा को राज्य में कथित अवैध खनन से संबंधित उनके और अन्य के खिलाफ धन शोधन की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। ईडी ने आठ जुलाई को झारखंड के साहिबगंज, बरहेट, राजमहल, मिर्जा चौकी और बरहरवा में कम से कम 19 स्थानों पर छापेमारी के बाद ये कार्रवाई की थी।

छापेमारी में ईडी ने मिश्रा और उनसे जुड़े एक व्यक्ति दाहू यादव के 37 बैंक खातों में जमा 11.88 करोड़ रुपये जब्त किए थे। इसके अलावा, ईडी ने 5.34 करोड़ रुपये की बिना हिसाब की नकदी भी जब्त की थी, जिसके बारे में उसने दावा किया कि ये पैसे राज्य में अवैध खनन से जुड़े थे। ईडी ने 'अवैध रूप से' संचालित पांच स्टोन क्रशर और इतनी ही संख्या में 'अवैध आग्नेयास्त्र के कारतूस' भी जब्त किए थे।

टॅग्स :झारखंडप्रवर्तन निदेशालयहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया