लाइव न्यूज़ :

झारखंड:सामाजिक कल्याण आवास के बाहर धरना दे रहे एक शिक्षक की मौत, जानिए क्या है पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: December 16, 2018 18:23 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिन भर धरने पर बैठने के बाद रात को मंत्री मरांडी के घर के बाहर खुले में सो गया था, संभवत: पारा टीचर कंचन दास की मौत ठण्ड लगने से हुई बताई जा रही है।

Open in App

झारखंड के दुमका में सामाजिक कल्याण मंत्री लुईस मरांडी के आवास के बाहर एक पारा टीचर की मौत हो गई। पारा टीचर कंचन दास मंत्री के आवास के बाहर एक महीने से धरने पर बैठा था। मृतक कंचन दास रामगढ प्रखंड में पदस्थापित था। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिन भर धरने पर बैठने के बाद रात को मंत्री मरांडी के घर के बाहर खुले में सो गया था, संभवत: पारा टीचर कंचन दास की मौत ठण्ड लगने से हुई बताई जा रही है। बता दें कि मंत्री आवास के सामने 22 दिनों से घेरा डालो डेरा डाला आंदोलन चल रहा है। कंचन बीती रात के करीब दस बजे के करीब दुमका के हथियापाथर स्थित आवास के सामने चल रहे धरना में शरीक हुए थे। रात में वे वहीं सो गए थे, सुबह सात बजे के करीब सभी साथी उठ गए तो उसे सोया हुआ देखा और उसका पूरा शरीर अकडा हुआ था।

धरना में बैठे पारा शिक्षकों ने 108 में कॉल कर एम्बुलेंस मंगवाया और आनन फानन में उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कंचन का पूरा शरीर अकडा हुआ था और नाक से खून निकल रहा था। अस्पताल के चिकित्सक डॉ दिलीप कुमार भगत ने बताया कि उक्त पारा शिक्षक को जब अस्पताल लाया गया तो उसकी मौत हो चुकी थी। मौत की वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हो पायेगा। आंदोलन में कंचन के साथ रात में मंत्री आवास के सामने सोये युधिर मंडल ने बताया कि कंचन रात के करीब 10।00 बजे वहां पहुंचा था और थोडी देर बाद बात चीत करने के बाद कंबल ओेढकर सो गया था। वहीं, बेटे की मौत की जानकारी मिलने पर पिता अखिलेश दास सदर अस्पताल पहुंचे। उनका रो रोकर बुरा हाल था। उन्होंने बताया कि कंचन 2005 में पारा शिक्षक बना था। कंचन आंदोलन में शामिल साथियों के लिए घर से चावल लेकर आया था ताकि आंदोलन जारी रह सके। चावल रखने के बाद वह चला गया था और फिर रात में लौटा था। इसबीच, मंत्री डॉ लोईस मरांडी के आवास के बाहर धरना दे रहे पारा शिक्षक कंचन कुमार दास की मौत के बाद पारा शिक्षक संघ के द्वारा 25 लाख रुपये मुआवजे और परिवार के एक सदस्य को नौकरी की मांग की गई है। एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के राज्य स्तरीय सदस्य मोहन मंडल का कहना है कि काफी दुखद घटना है और मृतक के परिवार वाले को अविलंब 25 लाख का मुआवजा मिलना चाहिए और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी हठधर्मिता छोड सकारात्मक पहल करनी चाहिए। इसबीच, पारा शिक्षक की मौत के बाद मंत्री लुईस मरांडी के घर की सुरक्षा बढा दी गई है। कल्याण मंत्री लुईस मरांडी के हथिया पाथर स्थित आवास पर सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि पारा शिक्षक पिछली 15 नवंबर से अपनी दो मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। ये शिक्षक सभी जिलों में सांसदों और मंत्रियों के घर के बाहर धरना दे रहे हैं। पारा शिक्षकों की मांग है कि इन्हें सरकार साधारण सरकारी शिक्षक को मिलने वाला मानदेय दें और इनकी नौकरी स्थायी करें। सरकार और पारा टीचर दोनों अपनी-अपनी बातों पर अडे हुए हैं।कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी के आवास के सामने धरना दे रहे पारा शिक्षक कंचन कुमार दास की मौत से गुस्साये पारा शिक्षकों ने आज जमकर सरकार विरोधी नारे लगाये। राजमहल के सांसद विजय हांसदा पारा शिक्षकों के प्रति समर्थन जताने के लिए दुमका के यज्ञ मैदान पहुंचे। यहां पारा शिक्षकों ने ‘शहीद कंचन कुमार दास अमर रहे’, ‘इन्कलाब जिंदाबाद’ और ‘रघुवर सरकार हाय-हाय’ के नारे लगाये। सांसद हांसदा ने शिक्षक के शव को कांधा दिया और मृतक के पिता को ढाढस बंधवाया। 

टॅग्स :झारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?