लाइव न्यूज़ :

बहू के चक्कर में फिर फंसे शिबू सोरेन! दोबारा खुलेगी 21 साल पुराने घूस कांड की फाइल

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 10, 2019 10:22 IST

बहुचर्चित सांसद घूस कांड में आरोपी रहे झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की बहू सीता सोरेन, जो झामुमो की विधायक हैं, पर 2012 में राज्यसभा की दो सीटों के हुए चुनाव में पैसे लेकर एक प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने के आरोप में आपराधिक मामला चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देएक बार फिर झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख शिबू सोरेन की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं. उच्च न्यायालय ने उनकी आपराधिक मुकदमे को रद्द करने संबंधी याचिका खारिज कर दिया था, जिसके खिलाफ उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में अपील की.

खुशालचंद बाहेती (नई दिल्ली): क्या किसी सांसद या विधायक को संसद या विधानसभा में बोलने या वोट के बदले नोट लेने की छूट है? क्या वह ऐसा करके आपराधिक मुकदमे से बचने का दावा कर सकता है? सुप्रीम कोर्ट ने यह तय करने के लिए 21 साल पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) घूस कांड में दिए गए अपने फैसले पर दोबारा विचार करने का फैसला किया है. पुनर्विचार करने के आशय का फैसला उच्चतम न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, एस अब्दुल नजीर और संजीव खन्ना ने लिया है, जिससे एक बार फिर झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख शिबू सोरेन की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं.

बहुचर्चित सांसद घूस कांड में आरोपी रहे झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की बहू सीता सोरेन, जो झामुमो की विधायक हैं, पर 2012 में राज्यसभा की दो सीटों के हुए चुनाव में पैसे लेकर एक प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने के आरोप में आपराधिक मामला चल रहा है. उच्च न्यायालय ने उनकी आपराधिक मुकदमे को रद्द करने संबंधी याचिका खारिज कर दिया था, जिसके खिलाफ उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में अपील की.

उच्चतम न्यायालय ने सुनवाई के दौरान उनके ससुर शिबू सोरेन और उनकी पार्टी के चार सांसदों द्वारा 1993 में कथित रूप से तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिंह राव सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ मतदान के लिए घूस लिये जाने वाला मामला सामने आते ही फैसले की भी समीक्षा का आदेश दिया. बाद में प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति गोगोई ने सीता सोरेन की याचिका को वृहद पीठ के पास भेज दिया.

टॅग्स :झारखंडसुप्रीम कोर्टशिबू सोरेनलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं