लाइव न्यूज़ :

झारखंड में फिर नक्सली वारदात, बारूदी सुरंग फटने से कोबरा बटालियन के 26 जवान घायल, 5 की हालत गंभीर

By एस पी सिन्हा | Updated: May 28, 2019 15:22 IST

झारखंड के डीजीपी डीके पांडेय ने बताया कि संयुक्त दल का नेतृत्व कोबरा की 209वीं बटालियन कर रही थी. उन्होंने कहा कि आईईडी बमों को चुनाव को प्रभावित करने के लिए लगाया गया था.

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड के सरायकेला के कुचाई इलाके में IED धमाका, कई जवान घायलइस इलाके में हार्डकोर नक्सली महाराज प्रमाणिक दस्ते का आतंक हैसभी घायल जवानों को हेलिकॉप्टर से इलाज के लिए रांची लाया गया

झारखंड के सरायकेला के कुचाई इलाके में मंगलवार सुबह लगभग 4:53 बजे नक्सलियों ने एक बडी घटना को अंजाम देते हुए पेट्रोलिंग पर निकली कोबरा बटालियन पर निशाना साधा. इस दौरान नक्सलियों ने बारूदी सुरंग उडाकर 26 जवानों को घायल कर दिया. इनमें से पांच की जवानों की हालत नाजुक बनी हुई है. सभी घायल जवानों को हेलिकॉप्टर से रांची लाया गया और मेडिका में भर्ती कराया गया है.

रांची में एडीजी नक्सल अभियान मुरारीलाल मीणा ने कहा कि एंटी नक्सल अभियान के दौरान ब्लास्ट हुआ. इसमें कोबरा, जगुआर और जिला पुलिस के कुल 26 जवान घायल हुए हैं. सभी को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया है. पांच की हालत गंभीर है.

वहीं, डीजीपी डीके पांडेय ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान नक्सली कमांडर अनल उर्फ पतिराम मांझी ने कई जगहों पर जमीन के अंदर आईईडी लगा रखे थे. पिछले तीन दिनों से जवानों के द्वारा इन्हीं आईईडी को हटाया जा रहा था. इसी क्रम में यह घटना घटी. जबकि सरायकेला एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि सर्च ऑपरेशन के दौरान बारूदी सुरंग विस्फोट किया गया. इसमें जवान घायल हुए हैं. ऐसी संभावना है कि कुछ नक्सलियों को भी गोली लगी है. 

इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जवानों के इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही ना करने की हिदायत दी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों टुकडि़यों के जवान के द्वारा विशेष ऑपरेशन कुचाई थानाक्षेत्र के सुंदर पहाडी में सोमवार रात से एंटी नक्सल ऑपरेशन चलाया जा रहा था. जवान पैदल तलाशी ले रहे थे. इसी दौरान मंगलवार तडके आईईडी ब्लास्ट हुआ, जिसमें 26 जवान घायल हो गये. ऐसी सूचना है कि ब्लास्ट के बाद नक्सलियों के द्वारा फायरिंग भी की गई. इसमें सीआरपीएफ, जगुआर, जिला पुलिस बल और कोबरा बटालियन इस सर्च ऑपरेशन में शामिल हैं. 

यहां बता दें कि एक सप्ताह के भीतर नक्सलियों ने फिर से इसी जगह पर आईडी ब्लास्ट कर पुलिस को खुली चुनौती दी है. इस बार 26 जवान घायल हुए हैं. एक महीने के भीतर तीन-तीन नक्सली वारदात ने पुलिस की कार्यशैली को सवालों के कटघरे में लाकर खडा कर दिया है. 

इस इलाके में है हार्डकोर नक्सली महाराज प्रमाणिक दस्ते का आतंक

पिछली बार जिला पुलिस ने नक्सलियों को जड़ से खत्म करने की बात कही थी. इस इलाके में हार्डकोर नक्सली महाराज प्रमाणिक दस्ते का आतंक लगातार जारी है. 3 मई को भाजपा कार्यालय को नक्सलियों ने विस्फोट कर उडाया था, जबकि 20 मई को आईडी विस्फोट कर तीन जवानों को घायल कर दिया था और एक गाडी को क्षतिग्रस्त भी किया था. पुलिस ने तीनों ही घटना में महाराज प्रमाणिक दस्ते के हाथ होने की बात कही है. 

इस तरह से एक महीना के अंदर ये तीसरी घटना है और तीनों ही घटना एक ही थाना क्षेत्र में घटी है. फिलहाल, पुलिस ने पूरे इलाके को अपने कब्जे में लेकर सघन छापेमारी अभियान शुरू कर दी है. 

केशवराव उर्फ बसवाराज झारखंड में संगठन को मजबूत करने की कोशिश में जुटा

बताया जाता है कि भाकपा माओवादियों का सुप्रीमो नंबला केशवराव उर्फ बसवाराज झारखंड में संगठन को मजबूत करने के लिए सरायकेला-खरसांवा के इलाके में बैठक कर चुका है. बसवाराज ने इसकी जिम्मेदारी 25 लाख के ईनामी पतिराम मांझी उर्फ अनल को दी है. मिलिट्री कमीशन में अनल को प्रमोशन दिया गया है.

अनल वर्तमान में 15 लाख के ईनामी महाराज प्रमाणिक व दस लाख के ईनामी अमित मुंडा के साथ इलाके में कैंप कर रहा है. इन्हीं नक्सलियों के द्वारा इस इलाके में पुलिस पर लगातार हमला किया जा रहा है.

पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है. बताया जा रहा है कि विस्फोट के बाद पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड भी हुई है. इस दौरान घने जंगल का लाभ उठा कर नक्सली भाग निकले. अधिकारियों ने बताया कि ऐसा संदेह है कि आईईडी को कच्ची सड़क के नीचे दबा कर रखा गया था. 

झारखंड के डीजीपी डीके पांडेय ने बताया कि संयुक्त दल का नेतृत्व कोबरा की 209वीं बटालियन कर रही थी. उन्होंने कहा कि आईईडी बमों को चुनाव को प्रभावित करने के लिए लगाया गया था. आज जांच के दौरान फट गया. फिलहाल मौके पर जिले के एसपी चंदन कुमार सिन्हा के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन जारी है. सीआरपीएफ, जगुआर, जिला पुलिस बल और कोबरा बटालियन इस सर्च ऑपरेशन में शामिल हैं.

टॅग्स :झारखंडनक्सल हमला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील