लाइव न्यूज़ :

झारखंडः झामुमो और कांग्रेस गठबंधन में दरार!, हेमंत सोरेन सरकार पर हमला, प्रभारी अविनाश पांडे ने की बैठक, जानें पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: April 6, 2022 18:52 IST

झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन सहयोगियों-झामुमो और कांग्रेस के बीच दरार की अटकलों के बीच कांग्रेस की बैठक दिन के दौरान आयोजित की गई।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस विधायकों ने हाल में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ खुलकर बात की है।हेमंत सोरेन मंत्रिपरिषद के चार सदस्यों सहित अपने लगभग 30 नेताओं को मुख्यालय बुलाया। दिल्ली में एक सफल बैठक की, जिसे हमारे झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे ने बुलाया था।

रांचीः झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि पार्टी की प्रदेश इकाई के शीर्ष नेताओं ने दिल्ली में अपने मुख्यालय में बुलाई गई बैठक में भाग लिया और अन्य मुद्दों के साथ साझा न्यूनतम कार्यक्रम (सीएमपी) पर चर्चा की। राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन सहयोगियों - झामुमो और कांग्रेस के बीच दरार की अटकलों के बीच कांग्रेस की बैठक दिन के दौरान आयोजित की गई।

 

कांग्रेस विधायकों ने हाल में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ खुलकर बात की है। कांग्रेस ने हेमंत सोरेन मंत्रिपरिषद के चार सदस्यों सहित अपने लगभग 30 नेताओं को मंगलवार को पार्टी मुख्यालय बुलाया। ठाकुर ने बैठक के बाद कहा, ‘‘हमने दिल्ली में एक सफल बैठक की, जिसे हमारे झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे ने बुलाया था।

सीएमपी सहित सभी मुद्दों पर चर्चा की गई। सीएमपी से संबंधित मुद्दों के साथ-साथ पार्टी को मजबूत करने के लिए विचार-विमर्श किया गया।’’ उन्होंने राज्य में झामुमो के नेतृत्व वाली मौजूदा सरकार के लिए किसी भी तरह के खतरे से इनकार करते हुए कहा कि किसी भी गठबंधन में मतभेद पैदा होते हैं और उन्हें आपसी सम्मान के साथ भागीदारों से बातचीत के जरिए सुलझाया जाता है।

हालांकि, कांग्रेस के सूत्रों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि करीब एक महीने पहले भेजे गए सीएमपी पर पार्टी के प्रस्ताव को लेकर सोरेन से प्रतिक्रिया नहीं मिलने के कारण नेताओं ने बैठक में असंतोष जताया। सीएमपी को 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए तैयार किया गया था।

टॅग्स :झारखंडझारखंड मुक्ति मोर्चाकांग्रेसहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील