लाइव न्यूज़ :

झारखंड की राजधानी रांची में 60 साल के दरिंदे ने 4 साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Updated: October 1, 2020 14:48 IST

रांची में एक चार साल की बच्ची के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. हैरानी की बात ये है कि आरोपी 60 साल का एक शख्स है.

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड की राजधानी रांची में 4 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप60 साल के शख्स ने दिया घटना को अंजाम, पुलिस ने गिरफ्तार किया

झारखंड की राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना के विद्यानगर में रहने वाले एक 60 वर्षीय हवस के दरिंदे ने 4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. इस सनसनीखेज वारदात के आरोपी बुजर्ग दीनानाथ शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है. जिस समय बुजुर्ग ने यह घिनौना काम किया, उस समय बच्ची घर में अकेली थी. बच्ची के माता पिता दीनानाथ शर्मा के घर में किराए पर रहते हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्ची के पिता ठेला पर अंडा बेचने का काम करते हैं और पत्नी भी दुकान जाकर पति का सहयोग करती है. घटना की सूचना मिलने के बाद मोहल्ले को लोग जुट गए और आरोपी की धुनाई कर दी. बाद में पुलिस पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर थाना ले गई.  

पुलिस का दावा है कि बुजुर्ग ने दुष्कर्म करने की बात स्वीकार कर ली है. बच्ची के पिता ने पुलिस को बताया कि लॉकडाउन में उनका पुराना व्यवसाय नहीं चल रहा था. इस कारण उन्होंने व्यवसाय बदल कर अंडा का दुकान खोल दिया. शाम को पत्नी भी उनका साथ देने दुकान पर आ जाती है. शाम में बच्ची घर में अकेली थी. उसी समय आरोपी ने बच्ची को पकड़ा और दुष्कर्म किया. 

बच्ची के माता- पिता जब घर लौटे तो बच्ची को निर्वस्त्र सोते हुए देखा. इसके बाद बच्ची ने पूरी घटना की जानकारी दी. 

सुखदेव नगर पुलिस ने बताया कि बच्ची अपने माता पिता के साथ पिछले डेढ वर्ष से आरोपी दीनानाथ शर्मा के मकान में किरायेदार के रूप में रहती है. इस वजह से बच्ची अक्सर आरोपी के कमरे में आना-जाना करती थी. आरोपी ने इसी का फायदा उठाया और बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया. 

पुलिस का कहना है कि आरोपी कुछ दिन पहले ही अपने गांव से रांची पहुंचा है. आरोपी का बेटा भी दुकान चलाता है. पुलिस का कहना है कि बच्ची का बयान लेने के बाद सदर अस्पताल में उसका मेडिकल कराया गया. हालांकि मेडिकल रिपोर्ट अभी पुलिस को नहीं मिल पाई है. पुलिस आरोपी का कोरोना जांच कराने के बाद उसे जेल भेजने जा रही है.

टॅग्स :रेपझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम